विश्व हिंदू परिषद ने गायत्री परिवार को भेंट किए चारों वेद
विश्व हिंदू परिषद ने गायत्री परिवार को भेंट किए चारों वेद
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : रविन्द्र पारीक
नवलगढ़ : विश्व हिंदू परिषद नवलगढ़ द्वारा आयोजित एक आध्यात्मिक कार्यक्रम में गायत्री परिवार को चारों वेदों की प्रतियां भेंट की गईं। गायत्री शक्तिपीठ में हुए इस आयोजन में परिषद कार्यकर्ताओं ने बृजलाल मारोठिया को ऋग्वेद संहिता के चार भाग, अथर्ववेद संहिता के दो भाग, यजुर्वेद व सामवेद संहिता के एक-एक भाग की प्रतियां सौंपीं।
कार्यक्रम की शुरुआत सुभाष सिंह कच्छावा द्वारा प्रणवोच्चार, एकात्मकता मंत्र और विजय महामंत्र से हुई। इसके बाद सामूहिक संगीतमय हनुमान चालीसा, श्रीराम स्तुति व श्रीराम धुन का पाठ हुआ। भवानी शंकर सैनी ने भजन, प्रखण्ड उपाध्यक्ष लक्ष्मण स्वामी ने देशभक्ति गीत और प्रखण्ड अध्यक्ष राम मोहन सेकसरिया ने बोध कथा प्रस्तुत की।
इस मौके पर राम मोहन सेकसरिया, लक्ष्मण स्वामी व नरोत्तम शर्मा ने अपने विचार रखे। कार्यक्रम में ओमप्रकाश जोशी, हरीराम सैनी, रामावतार शर्मा, मुरली मनोहर चोबदार, नंदकिशोर सोनी, नरेश सैनी, श्यामसुंदर सेकसरिया, बद्री प्रसाद टेलर समेत अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2041569


