[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खेतड़ी में न्यायिक कर्मचारियों का प्रदर्शन:कैडर पुनर्गठन की मांग, बोले-कर्मचारियों के हितों को लेकर सरकार गंभीर नहीं


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

खेतड़ी में न्यायिक कर्मचारियों का प्रदर्शन:कैडर पुनर्गठन की मांग, बोले-कर्मचारियों के हितों को लेकर सरकार गंभीर नहीं

खेतड़ी में न्यायिक कर्मचारियों का प्रदर्शन:कैडर पुनर्गठन की मांग, बोले-कर्मचारियों के हितों को लेकर सरकार गंभीर नहीं

खेतड़ी : खेतड़ी न्यायालय परिसर में राजस्थान न्यायिक कर्मचारी संघ ने शनिवार को विरोध प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने कैडर पुनर्गठन की मांग को लेकर सरकार प्रदर्शन किया। धरना दे रहे कर्मचारियों ने बताया-अधीनस्थ न्यायालय और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में कार्यरत आशुलिपिकों का कैडर पुनर्गठन राज्य सरकार को करना था। विभागाध्यक्ष ने इस संबंध में प्रस्ताव भी भेज दिया था। मगर दो साल बीत जाने के बाद भी सरकार ने उच्च न्यायालय के प्रस्ताव पर कोई कार्रवाई नहीं की।

कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि जब तक सरकार कैडर पुनर्गठन का निर्णय नहीं लेती, वे सामूहिक रूप से अवकाश पर रहेंगे। इस दौरान न्यायालय की पत्रावलियों और दस्तावेजों की जिम्मेदारी कर्मचारियों की नहीं होगी। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि अगर उनकी मांगें नहीं मानी गईं तो वे उग्र आंदोलन करने को मजबूर होंगे। कर्मचारियों के सामूहिक अवकाश से न्यायिक कार्य प्रभावित हो रहा है।

विरोध प्रदर्शन में भवानी सिंह, मनभर, सीताराम, मनोज कुमार, विनोद, सुभाष, विजेश, अमरसिंह, राजेंद्र सिंह, मुरारीलाल, नंदलाल, रामगोपाल, सतीश और रमन सहित कई कर्मचारी शामिल थे।

Related Articles