[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चूरू में ऊंट ने महिला पर किया हमला:सिर में लगे 20 टांके, परिजनों ने लाठियों से वार कर बचाया


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

चूरू में ऊंट ने महिला पर किया हमला:सिर में लगे 20 टांके, परिजनों ने लाठियों से वार कर बचाया

चूरू में ऊंट ने महिला पर किया हमला:सिर में लगे 20 टांके, परिजनों ने लाठियों से वार कर बचाया

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू  : चूरू में खेत में ऊंट को चारा डालते समय ऊंट ने महिला पर हमला कर दिया। ऊंट ने महिला का सिर अपने मुंह में पकड़कर उठा लिया। ऊंट के दांत महिला के सिर में चुभ गए। चिल्लाने की आवाज सुनकर परिजनों ने ऊंट के मुंह पर लाठियों से मारकर महिला को छुड़ाया। लहूलुहान हालत में घायल महिला को डीबी अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड लेकर पहुंचे, जहां मौजूद डॉक्टर ने महिला का इलाज किया। ऊंट के दांत महिला के सिर में गहरे चुभने से काफी घाव हो गया। महिला के सिर में 20 टांके आए हैं।

अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में घायल महिला के परिजनों ने बताया कि जोड़ी पट्टा लोहसना निवासी चुकी देवी (54) अपने परिवार के लोगों के साथ खेत में खरपतवार निकाल रही थी। देर शाम वह ऊंट को चारा रखने गई थी। चुकी देवी ऊंट के आगे चारा रखने के लिए झुकी। तभी ऊंट ने अपने मुंह में उसका सिर दबाकर उसे उठा लिया। चिल्लाने की आवाज सुनकर वह दौड़कर पहुंचे और ऊंट के मुंह पर लाठियों से हमला कर महिला को छुड़ाया। लहूलुहान हालत में परिवार के लोगों ने घायल महिला को डीबी अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड पहुंचाया, जहां डॉ. मुकेश खेदड़ और नर्सिंग स्टाफ ने उसका इलाज किया। महिला के सिर में 20 टांके आए हैं।

डॉ. खेदड़ ने बताया कि ऊंट के दांत महिला के सिर में बुरी तरह चुभ गए हैं। जिससे महिला के सिर में गंभीर जख्म हो गए हैं। फिलहाल महिला की सीटी स्कैन करवाई गई है। जिसकी रिपोर्ट आने के बाद महिला का इलाज किया जाएगा। फिलहाल महिला अस्पताल में भर्ती है। जिसकी हालत स्थिर बनी हुई है।

Related Articles