रींगस में मिले अज्ञात शव की हुई पहचान:भोपतपुरा में अज्ञात वाहन ने मारी थी टक्कर, एमपी से खाटूश्यामजी दर्शन के लिए आए थे
रींगस में मिले अज्ञात शव की हुई पहचान:भोपतपुरा में अज्ञात वाहन ने मारी थी टक्कर, एमपी से खाटूश्यामजी दर्शन के लिए आए थे
रींगस : रींगस में राष्ट्रीय राजमार्ग 52 पर भोपतपुरा कट के पास मिले अज्ञात शव की पहचान गुरुवार को हो गई है। मृतक की पहचान मध्य प्रदेश के इच्छावा निवासी विक्रम सिंह के रूप में हुई है। विक्रम सिंह (35) खाटूश्यामजी में बाबा श्याम के दर्शन के लिए आए थे। हैड कॉन्स्टेबल नागर मल सैनी ने बताया कि 7 जुलाई को मिले शव की शिनाख्त परिजनों द्वारा की गई। शव की पहचान के बाद राजकीय उप जिला अस्पताल में पोस्टमॉर्टम कराया गया। इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। जांच में सामने आया कि विक्रम सिंह अपने घर से खाटूश्यामजी दर्शन के लिए निकले थे। भोपतपुरा कट के पास किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में उनकी मौत हो गई। पुलिस ने मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 1974439


