कांग्रेस कार्यालय मंडेलिया हाउस में पदाधिकारीयों की बेठक
भाजपा राज में नगर परिषद द्वारा विकास कार्यों को लेकर सौतेला व्यवहार रफीक मंडेलिया

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : जिला मुख्यालय स्थित शहर व देहात ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय मंडेलिया हाउस चूरू में राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष रफीक मंडेलिया को चूरू नगरपरिषद के निवर्तमान पार्षदो ने मिलकर एक पत्र दिया जिसमें बताया कि मुख्यमंत्री बजट घोषणा में चूरू शहर के 60 वार्डो में सडको के लिए दि गई करीब 10 करोड कि स्वीकृति में कांग्रेस वार्डो के साथ सोतेला व्यवहार किया गया है। 60 वार्डो में करीब 40 वार्डो में कांग्रेस पार्षद होने के कारण इन वार्डो में एक भी सडक निर्माण की स्वीकृति नही देना यह भाजपा सरकार के जन प्रतिनिधियों की दोगली नितिया दर्शाती है। हम मांग करते है कि सबको सम्मान रूप से राशि दि जायें। साथ ही पार्षदों ने पत्र के माध्यम से अवगत करवाया कि सिवरेज योजना के प्रथम फैज में वंचित गलियों में भी लाईन डाली जायें।
इस अवसर पर पूर्व सभापति गोविन्द महनसरिया, शहर ब्लॉक अध्यक्ष असलम खोखर, देहता ब्लॉक अध्यक्ष किशोर धान्धू, किसान नेता आदूराम न्यौल, वरिष्ठ कांग्रेस नेता मोहम्मद हुसैन निर्माण, ओबीसी प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष नारायण बालाण, जिला उपाध्यक्ष जमील चौहान, सोहनलाल मेघवाल, शिवकुमार शर्मा, विमल शर्मा, योगेश ढाका, अली मोहम्मद भाटी, संजय भाटी, हेमन्त सिहाग, आरिफ रिसालदार, सुभाष मिश्रा, अजीज दिलावरखानी, प्यारेलाल दानोदिया विनोद खटीक, कैलाश सरपंच, बजरंग बजाड, समीउल्लाह, चन्दनमल मेघवाल, तारिख नागौरी, तोफिक एनएसयुआई, वाहिद खान, एडवोकेट सद्दाम हुसैन, उस्मान अंसारी, सहित कांग्रेस कार्यकर्ता मौजुद रहें।