देवता में पंडित दीनदयाल उपाध्याय और अंत्योदय संबल पखवाड़ा शिविर का आयोजन
देवता में पंडित दीनदयाल उपाध्याय और अंत्योदय संबल पखवाड़ा शिविर का आयोजन

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : विजेन्द्र शर्मा
खेतड़ी : उपखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत भवन में पंडित दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय संबल पखवाड़ा शिविर सरपंच रघुवीर सिंह कसाना की अध्यक्षता में शिविर प्रभारी नायब तहसीलदार विजयपाल सिंह की देखरेख में शुक्रवार को आयोजन किया गया। शिविर प्रभारी विजयपाल सिंह ने बताया ग्राम पंचायत की ओर से दो पट्टे जारी किए गए। स्वास्थ्य विभाग की ओर से 168 लोगों की बीपी एवं शुगर की जांच की गई, पांच गर्भवती महिला एवं 12 बच्चों के टीकाकरण किया गया।
पशुपालन विभाग के द्वारा 120 पशुओं में गलघोंटू बीमारी का टीकाकरण किया गया 50 छोटे पशुओं को पेट के कीड़ों की दवा दी गई। खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा 18 लोगों की ईकेवाईसी की गई। महिला बाल विकास विभाग द्वारा दो महिलाओं की गोद भराई की गई।कृषि विभाग द्वारा सात सोयल हेल्थ कार्ड वितरीत किए गए।
इस अवसर पर आरपी भानु प्रकाश लीलू, समाजसेवी राजेश कसाना, डॉक्टर प्रियंका जांगिड़, पशुधन सहायक मंजू काजला, रिचा धवन,गिरदावर इंद्र सिंह काजला,ग्राम विकास अधिकारी रणवीर सिंह, कनिष्ठ सहायक अनिल कुमार, डॉक्टर विलशन कुमार, विक्रम कसाना, पप्पू बजाड़, अशोक कसाना, प्रदीप, नरेश कसाना,धीर सिंह गुर्जर सहित अनेक लोग मौजूद थे।