सादुलपुर में राजस्थान शिक्षक संघ की बैठक:9 जुलाई को जिला मुख्यालय पर होगा धरना, सदस्यता अभियान पर की चर्चा
सादुलपुर में राजस्थान शिक्षक संघ की बैठक:9 जुलाई को जिला मुख्यालय पर होगा धरना, सदस्यता अभियान पर की चर्चा
सादुलपुर : राजस्थान शिक्षक संघ शेखावत उपशाखा राजगढ़ की बैठक अध्यक्ष महेंद्र सिंह पूनिया की अध्यक्षता में हुई। बैठक में सत्र 2025-26 के लिए सदस्यता अभियान पर विचार-विमर्श किया गया। जिला मंत्री वेदपाल मलिक ने अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में संविदा पर शिक्षक भर्ती का विरोध किया। संगठन के वरिष्ठ सदस्य ओमप्रकाश मुहाल और ओम प्रकाश पूनिया ने NEP 2020 तथा PFRDA बिल को रद्द करने की मांग की। बैठक में 27 मई से 2 जून तक चले जयपुर पैदल मार्च में भाग लेने वाले साथियों को धन्यवाद दिया गया। अध्यक्ष महेंद्र सिंह पूनिया ने सभी सदस्यों से आगामी आंदोलनों में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया।
ये रहे मौजूद
मीटिंग में सत्यवीर जाखड़, राजेंद्र सामरिया, धर्मवीर जांगिड़, धर्मपाल कस्वां, विजय सिंह पुनिया, रामजीलाल राहड़ समेत कई शिक्षक मौजूद रहे। ब्लॉक मंत्री संजय खिचड़ ने बैठक का एजेंडा प्रस्तुत किया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2043708


