फतेहपुर में मन की बात कार्यक्रम सुना:मंडल अध्यक्ष बोले-पीएम देश के लोगों को नया संदेश देते हैं
फतेहपुर में मन की बात कार्यक्रम सुना:मंडल अध्यक्ष बोले-पीएम देश के लोगों को नया संदेश देते हैं
फतेहपुर : फतेहपुर के भाजपा कार्यालय में रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात का 123वां एपिसोड प्रसारित हुआ। इस एपिसोड में प्रधानमंत्री ने योग दिवस और विभिन्न राष्ट्रीय उपलब्धियों पर चर्चा की। शहर मंडल अध्यक्ष अमित तिवारी ने कहा-प्रधानमंत्री मोदी हर एपिसोड में देश के लोगों को कुछ नया संदेश देते हैं। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में लोगों के लिए प्रेरणादायक विषय होते हैं। इन विषयों से देश के कई क्षेत्रों में सकारात्मक बदलाव आया है। कार्यक्रम में कई भाजपा नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे। इनमें जयराम मिश्रा, सुरेश बोचीवाल, प्रमोद जोशी, रमेश माटोलिया, अक्षय नायक और आशीष बियाला शामिल थे। साथ ही कर्मा सैनी, सुमित व्यास, विराग जांगिड़, श्रीकांत पुरोहित, हरीश जांगिड़, सुभाष सैनी और श्रवण गुर्जर भी उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2043860


