राजगढ़ में विश्व वृक्ष दिवस पर पौधारोपण:दो संस्थाओं ने स्कूल सहित कई स्थानों पर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
राजगढ़ में विश्व वृक्ष दिवस पर पौधारोपण:दो संस्थाओं ने स्कूल सहित कई स्थानों पर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
सादुलपुर : सादुलपुर में विश्व वृक्ष दिवस के अवसर पर नायक समाज जागृति एवं विकास संस्थान और वाइल्डलाइफ इन नेचर एंड ग्रीन सोसाइटी (विंग्स) ने संयुक्त रूप से पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया। रविवार को कार्यक्रम माध्यमिक आदर्श विद्या मंदिर विद्यालय सहित कई स्थानों पर आयोजित किया गया। संस्थान के अध्यक्ष सुरेश नायक ने पर्यावरण संरक्षण और ग्लोबल वार्मिंग से निपटने के लिए अधिक पेड़ लगाने की आवश्यकता पर जोर दिया। विंग्स संस्थान के संस्थापक सुमेर सिंह सिहाग ने वृक्ष उपलब्ध कराए और वृक्षारोपण कार्यक्रम की शुरुआत की।

एडवोकेट चंद्रभान नायक ने हरित प्रदेश बनाने के लिए लोगों से अधिक से अधिक पेड़ लगाने का आह्वान किया। एडवोकेट गायत्री पूनिया और विनोद पूनिया ने दोनों संस्थाओं के प्रयासों की सराहना की।
कार्यक्रम में छगनलाल नायक, रामावतार नायक, आकाश नायक, आशीष नायक, राहुल नायक, सुनील चारण, नरेश सारसर, करण नायक, राज नायक, राजू नायक, सुमेर नायक, अजीत चारण और राजेश नायक अध्यापक शामिल हुए। इसके अलावा लक्ष्मी नारायण आर्य, पूनम चंद स्वामी, श्रवण कुमार सोनी, शंकर सिंगला, मकसूद चिश्ती और अनिल धायल सहित कई वृक्ष प्रेमियों ने वृक्षारोपण कार्यक्रम में योगदान दिया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2043630


