[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

LPG Cylinder Price Hike: होली से पहले महंगाई का झटका, घरेलू रसोई गैस सिलिंडर की कीमतों में 50 रुपये की बढ़ोतरी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
बिजनेसराज्य

LPG Cylinder Price Hike: होली से पहले महंगाई का झटका, घरेलू रसोई गैस सिलिंडर की कीमतों में 50 रुपये की बढ़ोतरी

कमर्शियल एलपीजी सिलिंडर की कीमतों में 350.50 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। दिल्ली में आज से 19 किलो के कमर्शियल सिलिंडर की कीमत बढ़कर 2119.50 रुपये हो गई है।

LPG Cylinder Price Hike: होली से पहले आम आदमी को महंगाई का बड़ा झटका लगा है। सरकारी तेल कंपनियों (इंडियन ऑयल, एचपी) ने आम लोगों को बड़ा झटका देते हुए एलपीजी सिलेंडर (LPG Price) के दाम में बढ़ोतरी कर दी है। तेल कंपनियों ने घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर के साथ-साथ कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम में भी बढ़ोतरी की है।

आज यानी 1 मार्च से 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू LPG सिलेंडर के दाम 50 रुपए बढ़ गए है। दिल्ली में इसकी कीमत 1103 रुपए हो गई है। इससे पहले 6 जुलाई 2022 को दामों में बदलाव किया गया था। तब भी कीमतें 50 रुपए बढ़ाई गई थी।

वहीं, 19 किलो वाले कॉमर्शियल सिलेंडर के दाम में 350.50 रुपए का इजाफा किया गया है। दिल्ली में ये अब 2119.50 रुपए का मिल रहा है। इस साल कॉमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में यह दूसरी बढ़ोतरी है। 1 जनवरी को कीमतों में 25 रुपए का इजाफा किया गया था।

न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार, कमर्शियल एलपीजी सिलिंडर की कीमतों में 350.50 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। दिल्ली में आज से 19 किलो के कमर्शियल सिलिंडर की कीमत बढ़कर 2119.50 रुपये हो गई है।

महंगा हुआ गैस सिलेंडर

बीते एक साल में 203.50 रुपए बढ़े दाम
बीते एक साल में घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में बदलाव की बात करें तो इसमें कुल 5 बार बदलाव हुआ है। 22 मार्च 2022 को सिलेंडर के दाम 50 रुपए बढ़ने के बाद दिल्ली में ये 899.50 रुपए से बढ़कर 949.50 रुपए हो गए थे।

इसके बाद ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 7 मई को 2022 को दाम 50 रुपए बढ़ाए जिससे ये 999.50 रुपए पर पहुंच गए। उसी महीने 19 मई को फिर से दामों में 2.50 रुपए का इजाफा किया गया। इसके बाद कीमत 1003 रुपए हो गई।

6 जुलाई 2022 को भी सिलेंडर की कीमतें 50 रुपए बढ़ाई गई थी। इस बढ़ोतरी के बाद दाम 1053 रुपए हो गए थे। अब एक बार फिर दाम 50 रुपए बढ़ाए गए है जिससे सिलेंडर की कीमत 1103 रुपए हो गई है। यानी बीते एक साल में कीमत 203.50 रुपए बढ़ चुकी है।

इसके साथ ही यूपी की राजधानी लखनऊ में घरेलू एलपीजी सिलिंडर अब 1,140 रुपये में मिलेगा। इससे पहले, तेल विपणन कंपनियों ने नए वर्ष पर कॉमर्शियल सिलिंडर की कीमत में 25 रुपये की बढ़ोतरी की थी।

जून 2020 से सब्सिडी बंद
जून, 2020 से LPG सिलेंडर पर ज्यादातर लोगों को सब्सिडी नहीं मिल रही है। अब केवल उज्जवला योजना के तहत जिन्हें सिलेंडर दिए गए हैं, उन्हें 200 रुपए की सब्सिडी मिलती है। इसके लिए सरकार करीब 6,100 करोड़ रुपए खर्च करती है। दिल्ली में जून 2020 में बिना सब्सिडी वाला सिलेंडर 593 रुपए में मिलता था, जो अब बढ़कर 1103 रुपए का हो गया है।

पांच साल में 45 फीसदी बढ़े रसोई गैस के दाम
पिछले कुछ वर्षों में एलपीजी के दाम तेजी से बढ़े हैं। पेट्रोलियम मंत्रालय के आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, एक अप्रैल, 2017 से 6 जुलाई, 2022 के बीच एलपीजी की कीमतों में 58 बार बदलाव हुआ। इससे एलपीजी सिलिंडर की कीमत में 45 फीसदी की बढ़त हुई। आपको बता दें कि अप्रैल 2017 में एलपीजी सिलिंडर की कीमत 723 रुपये थी। जुलाई 2022 तक 45 प्रतिशत बढ़कर 1,053 रुपये हो गई थी।

 

Related Articles