भाजपा की संगठनात्मक बैठक संपन्न
कड़ी मेहनत एवं अनुसासन से काम करने वाला कार्यकर्ता ही आगे बढेगा - हर्षिनी कुलहरी

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : चंद्रकांत बंका
झुंझुनूं : हर्षिनी कुलहरी के भाजपा जिलाध्यक्ष बनने के बाद ज़िले की पहली संगठनात्मक बैठक शुक्रवार को स्थानीय जिला परिषद सभागार में हुई । बैठक में अतिथि के रूप में पूर्व सांसद नरेंद्र कुमार,पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष पवन मावड़िया, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विकास शर्मा लोटिया,जिला महामंत्री राजेश दहिया एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता विष्णु रुँथला नवलगढ़ रहे ।बैठक की अध्यक्षता करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष हर्षिनी कुलहरी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्रीयता की सोच पर कार्य करने वाली भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता जो कड़ी लगन एवं अनुशासन के साथ कार्य करता है वही आगे बढ़ेगा । उन्होंने आगामी 30 जून को होने वाली आपातकाल की बड़ी बैठक जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में भारत सरकार के केंद्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत शामिल होंगे को लेकर सभी मंडल अध्यक्षों एवं जिला पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां भी सौंपी। पूर्व सांसद नरेन्द्र कुमार ने कार्यकर्ताओं को अनुशासन पर बौद्धिक देते हुए कहा कि अनुशासन में रहने वाला कार्यकर्ता कभी भी पार्टी का बड़ा चेहरा बन सकता है जबकि अनुशासनहीनता करने वाला बड़ा चेहरा कार्यकर्ता भी नहीं रह पाता। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता समय का उपयोग करें।
प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विकास शर्मा ने कार्यकर्ताओं को पार्टी की पंच निष्ठा एवं छह प्रमुख कार्यक्रमों के के बारे में विस्तार से बताया । उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता देश की सेवा करता है व राष्ट्र के उत्थान के लिए कार्य करता है। भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष एवं ओ बी सी बोर्ड के प्रदेश सदस्य पवन मावंडिया ने भारतीय जनता पार्टी संगठन के विभिन्न कार्यों एवं कार्यकर्ताओं की ज़िम्मेदारियों के बारे में बताते हुए कहा कि ईमानदारी एवं सच्ची निष्ठा से कार्य करने वाला व्यक्ति ही भारतीय जनता पार्टी का सच्चा सिपाही होता है। उन्होंने अंत्योदय, संगठन निर्माण व पार्टी की सोच सर्वस्पर्शी और सर्वव्यापी के बारे में विस्तार से बताया । भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता विष्णु रूथला नवलगढ़ ने कार्यकर्ताओं को पार्टी संगठन एवम् राजनेता में भेद के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता राष्ट्र के लिए कार्य करता है । राजनैतिक चेहरा बदला जा सकता है परंतु कार्यकर्ता सदैव नीचे से ऊपर तक जाता है । संगठन का कार्यकर्ता पार्टी का चेहरा बन सकता है परंतु पार्टी का चेहरा संगठन का कार्यकर्ता बने यह तय नहीं हैं।
इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष राम निरंजन पुरोहित,राकेश सहल, सुनील लांबा,शेर सिंह निर्वाण, नगर मंडल अध्यक्ष एवं जिला प्रवक्ता कमल कांत शर्मा, आईटी जिला संयोजक सौरभ सोनी, जिला मंत्री मंजू सैनी, महेंद्र चंदुआ, महावीर ढाका, सेवाराम गुप्ता, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सरोज श्योराण, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष जय सिंह माठ, एसटी जिलाध्यक्ष दलिप मीणा, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष रतन सिंह तंवर, अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष शौक़त अली चौहान, एस सी मोर्चा जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र भाटी, एस सी मोर्चा जिला संयोजक पवन मेघवाल, मण्डल अध्यक्ष सुदर्शन चौमाल, राजकुमार जांगिड़, अनूप जाखड़, भादरमल स्वामी, संदीप शास्त्री, मोहनलाल सैनी, नरेन्द्र सिंह, बुद्धिप्रकाश, ओम सोनी, राकेश , संतकुमार, मुकेश, घनश्याम, सुरेश, प्रकाश सैनी, कपिल पारीक, संजय गोयल सहित बड़ी संख्या में भाजपा मण्डल अध्यक्ष एवं जिला पदाधिकारी उपस्थित रहे ।