सूरजगढ़ में छत्रपति साहू जी महाराज की 151 वीं जयंती मनाई
सूरजगढ़ में छत्रपति साहू जी महाराज की 151 वीं जयंती मनाई

सूरजगढ़ : भारत मुक्ति मोर्चा एवं डॉ. भीमराव अंबेडकर समिति तथा सर्व समाज समरसता एवं सर्वांगीण विकास समिति के संयुक्त तत्वाधान में कोल्हापुर रियासत के राजा छत्रपति शाहूजी महाराज की 151वीं जयंती मनाई गई। शिक्षाविद मोतीलाल डिग्रवाल ने छत्रपति शाहूजी महाराज के जीवन चरित्र पर प्रकाश डालते हुए बताया कि साहू जी महाराज का जन्म 26 जून 1874 वर्तमान कागल, कोल्हापुर महाराष्ट्र में हुआ था। सामाजिक क्रांति के अगवा व मराठा साम्राज्य की पांचवे राजश्री शाहूजी महाराज ने तत्कालीन लोगों के जीवन स्टार को ऊपर उठाने के लिए पचास प्रतिशत आरक्षण की व्यवस्था लागू की। समाजसेवी रतनलाल चेतीवाल, गुलझारीलाल चावला, राधेश्याम चिरानिया,अंबेडकर समिति अध्यक्ष जनाब रईस कुरैशी, समाजसेवी ओमप्रकाश सेवदा, सूरजमल फुलवारिया, प्रिंसिपल सोहनलाल बाकोलिया, सज्जन कटारिया शामिल रहे।