सड़क सुरक्षा अभियान के तहत 51 वाहन चालकों को बांटे हेलमेट
बबाई पुलिस ने यातायात नियमों की दी जानकारी, भामाशाह महावीर प्रसाद सैनी के सहयोग से हुआ आयोजन
बबाई : सड़क सुरक्षा सप्ताह अभियान के तहत बबाई पुलिस ने वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करते हुए हेलमेट वितरण कार्यक्रम आयोजित किया। पुलिस चौकी के सामने आयोजित कार्यक्रम में 51 दुपहिया वाहन चालकों को हेलमेट वितरित किए गए।
थानाधिकारी राजपाल यादव, द्वितीय थानाधिकारी बाबूलाल गुर्जर तथा सहायक उपनिरीक्षक रामलाल ने वाहन चालकों को यातायात नियमों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि वाहन चलाते समय आरसी, प्रदूषण प्रमाण पत्र, ड्राइविंग लाइसेंस सहित आवश्यक दस्तावेज साथ रखें। दस्तावेजों की डिजिटल कॉपी भी डिजिलॉकर एप में रखी जा सकती है।
पुलिस अधिकारियों ने वाहन चालकों से नंबर प्लेट पर किसी प्रकार की लाल पट्टी या पहचान चिन्ह नहीं लगाने, सीट बेल्ट और हेलमेट का अनिवार्य रूप से उपयोग करने की अपील की।
कार्यक्रम में भामाशाह महावीर प्रसाद सैनी के सहयोग से 51 दुपहिया वाहन चालकों को हेलमेट भेंट किए गए। इस अवसर पर श्योकरणाराम सैनी, नोरंगलाल सैनी, गोकुलचंद सैनी, कप्तान रत्तीराम सैनी, गंगाराम सैनी, बाबूलाल डोई, पाबूदान सैनी, मातादीन सैनी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19




Total views : 2199425

