पर्यावरण संरक्षण की अनूठी पहल, मानसून में बांटे जाएंगे 20 हजार नि:शुल्क पौधे
सहयोग एक पहल संस्थान का संकल्प; ‘परिंडा लगाओ-परिंदा बचाओ’ अभियान शुरू, सबसे ज्यादा परिंडे लगाने वाले 5 सदस्य होंगे सम्मानित
सिंघाना : विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर सामाजिक संस्था सहयोग एक पहल संस्थान ने पर्यावरण संरक्षण और पक्षी बचाओ अभियान को लेकर बड़ा संकल्प लिया है। संस्था की बैठक में आगामी मानसून सत्र के दौरान 20 हजार से अधिक फलदार और छायादार पौधे नि:शुल्क वितरित करने तथा व्यापक स्तर पर पौधरोपण करने का निर्णय लिया गया।
नगरपालिका क्षेत्र के कोठी की ढाणी स्थित शिव मंदिर परिसर में आयोजित बैठक की अध्यक्षता शिक्षाविद राजेश राणा ने की। बैठक में क्षेत्र को हरित बनाने और भीषण गर्मी में पक्षियों के संरक्षण को लेकर विस्तृत कार्ययोजना तैयार की गई।
20 हजार पौधे लगाने और बांटने का लक्ष्य
संस्थान के अध्यक्ष डी.पी. सैनी ने बताया कि इस मानसून में फलदार और छायादार पौधों का बड़े स्तर पर रोपण किया जाएगा। साथ ही आमजन को 20 हजार से अधिक पौधे नि:शुल्क वितरित किए जाएंगे, ताकि पर्यावरण संरक्षण को जन आंदोलन का रूप दिया जा सके।
‘परिंडा लगाओ-परिंदा बचाओ’ अभियान का आगाज
संस्थान ने पक्षियों को गर्मी से राहत देने के लिए ‘परिंडा लगाओ-परिंदा बचाओ’ अभियान भी शुरू किया है। संस्थापक सदस्य ईश्वर सिंह ने बताया कि अभियान के तहत लोगों को घरों और सार्वजनिक स्थानों पर परिंडे लगाने के लिए प्रेरित किया जाएगा। संस्थान ने घोषणा की है कि क्षेत्र में सबसे अधिक परिंडे लगाने वाले पांच सदस्यों को विशेष सम्मान दिया जाएगा।
पहले भी बांटे जा चुके हैं 21 हजार पौधे
संस्थान के पदाधिकारियों ने बताया कि पूर्व वर्षों में भी खेतड़ी कॉपर कॉम्प्लेक्स के सहयोग से 21 हजार से अधिक फलदार एवं छायादार पौधे नि:शुल्क वितरित किए गए थे, जिनकी देखरेख और संरक्षण की जिम्मेदारी भी सुनिश्चित की गई थी।
कार्यकर्ताओं ने किया पौधरोपण
बैठक के दौरान कार्यकर्ताओं ने शिव मंदिर परिसर में पौधरोपण किया तथा पेड़ों पर पक्षियों के लिए परिंडे बांधकर दाना-पानी की व्यवस्था की। कार्यक्रम के अंत में सभी सदस्यों ने पर्यावरण और पक्षी संरक्षण के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।
बैठक में महासचिव अजीत जांगिड़, शीशराम ठेकेदार, राजू गराटी, विक्रम सैनी, अशोक सैनी, हेतराम गोठवाल, अजय सैनी, रणजीत, बबलू, रमेश कुमार, प्रिंस शर्मा, पुरुषोत्तम, आदित्य सैनी, राधेश्याम और बुधराम गुर्जरवास सहित कई सदस्य मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19




Total views : 2199425

