[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नशा मुक्ति दिवस पर जागरूकता रैली को ‌ जिला कलेक्टर ने हरी झंडी दिखाई


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

नशा मुक्ति दिवस पर जागरूकता रैली को ‌ जिला कलेक्टर ने हरी झंडी दिखाई

नशे व सामाजिक कुरीतियों को दूर करने की मुहिम में महिलाएं अग्रणी भूमिका निभाएं : आर्य

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : चूरू में अंतरराष्ट्रीय नशामुक्ति दिवस पर गुरुवार को टाउन हॉल में जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला प्रमुख वंदना आर्य, जिला कलेक्टर अभिषेक सुराणा और जिला उप प्रमुख महेन्द्र न्यौल सहित कई अधिकारी मौजूद रहे। जिला प्रमुख वंदना आर्य ने कहा कि नशे और सामाजिक कुरीतियों को दूर करने में महिलाओं को अग्रणी भूमिका निभानी होगी। उन्होंने कहा कि महिलाएं परिवार और समाज की धुरी हैं। युवाओं को नशे के चंगुल से बाहर निकालना सभी की जिम्मेदारी है।

जिला कलेक्टर अभिषेक सुराणा ने नशे को समाज के लिए चिंता का विषय बताया। उन्होंने कहा कि नशे की वजह से युवा पीढ़ी का शारीरिक और मानसिक विकास प्रभावित हो रहा है। उन्होंने नशे की गिरफ्त में आए लोगों को नशामुक्ति केंद्रों से जोड़ने पर जोर दिया।

कार्यक्रम में लाखाऊ, दांदू, भामासी, कड़वासर, खासोली और बूंटिया को तंबाकू मुक्त ग्राम पंचायत के रूप में सम्मानित किया गया। महिमा शर्मा ने नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी दी। महिला अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक राजेन्द्र सिंह और एसजेईडी डीडी नगेन्द्रसिंह राठौड़ ने अतिथियों का स्वागत किया। इससे पहले पुराने कलेक्ट्रेट परिसर से एक जागरूकता रैली निकाली गई। रैली केन्द्रीय स्कूल, डीबी अस्पताल और नगर परिषद कार्यालय होते हुए टाउन हॉल पहुंची।

 

Related Articles