नेशनल हाईवे पर चलते ट्रक में लगी आग:मुर्गियों का दाना जलकर राख, ड्राइवर और कंडेक्टर सुरक्षित
नेशनल हाईवे पर चलते ट्रक में लगी आग:मुर्गियों का दाना जलकर राख, ड्राइवर और कंडेक्टर सुरक्षित
लक्ष्मणगढ़ : लक्ष्मणगढ़ में बुधवार रात करीब 2 बजे नेशनल हाईवे पर निर्माणाधीन जिला अस्पताल के सामने एक ट्रक में अचानक आग लग गई। ट्रक में मुर्गियों का दाना भरा हुआ था। हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन ट्रक और माल जल गया। ट्रक खलासी कृष्ण कुमार ने बताया कि वे ट्रक में केकड़ी से मुर्गियों का दाना लेकर हरियाणा के रतिया जा रहे थे। जैसे ही ट्रक लक्ष्मणगढ़ पुलिया के पास पहुंचा, उसमें स्पार्किंग की आवाज आई और अचानक लाइट बंद हो गई। ड्राइवर ने सतर्कता बरतते हुए ट्रक को सड़क किनारे खड़ा किया और पानी लाने पास की प्याऊ की ओर चला गया। इसी दौरान ट्रक में आग लग गई। जलते ट्रक को देख निर्माणाधीन जिला अस्पताल में रुके मजदूर मौके पर पहुंचे और ट्यूबवेल से पानी लाकर आग बुझाने की कोशिश की। इसके बाद मौके पर पुलिस और नगरपालिका की फायर ब्रिगेड टीम पहुंची और आग पर काबू पाया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2045163


