एरिया डोमिनेशन अभियान में 6 संदिग्ध गिरफ्तार:रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड पर की चैकिंग, अपराधियों के ठिकानों पर दी दबिश
एरिया डोमिनेशन अभियान में 6 संदिग्ध गिरफ्तार:रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड पर की चैकिंग, अपराधियों के ठिकानों पर दी दबिश
चूरू : चूरू की कोतवाली पुलिस ने एरिया डोमिनेशन अभियान में पंखा सर्किल के पास सहित शहर के अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार सभी लोगों को एसडीएम के समक्ष पेश किया जाएगा।
कोतवाली थानाधिकारी सुखराम चोटिया ने बताया कि एसपी जय यादव के निर्देश पर हार्डकोर अपराधियों, सगठित अपराधियों, मादक पदार्थ, अवैध हथियार, अवैध तस्करों और उनके सहयोगियों, टॉप-10 सक्रिय वांछित अपराधी, इनामी अपराधियों, सम्पति संबधित अपराध करने वाले आदतन अपराधियों, गंभीर अपराधों में वांछित अपराधियों को टारगेट करते हुए यह अभियान चलाया गया। अभियान में उनके रिहायशी और संभावित ठिकानों पर दबिश देकर गिरफ्तारी के सम्बन्ध में एरिया डोमिनेशन अभियान चलाया गया।
पुलिस टीमों ने रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, होटलों, ढाबों, धर्मशालाओं, संदिग्ध स्थलों को चैक किया और संदिग्ध गतिविधियों की चैकिंग की गई। उन्होंने बताया कि शहर के विभिन्न स्थानों से पुलिस ने प्रतिभा नगर निवासी रिद्धकरण (25), झुंझुनूं के रोहित (30), वार्ड 52 के संजय सैनी (24), वार्ड 49 के महेश झाझड़ा (21), प्रतिभा नगर के लूणाराम (45), नेपाल के हाल चूरू निवासी राजेश विष्ट (21) को गिरफ्तार कर लिया। जिन्हें एसडीएम के समक्ष पेश किया जाएगा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2045494

