सुजडोला सरपंच कानू सिंह ने भाजपा जिलाध्यक्ष बनने पर हर्षिनी कुल्हरी का किया स्वागत
सुजडोला सरपंच कानू सिंह ने भाजपा जिलाध्यक्ष बनने पर हर्षिनी कुल्हरी का किया स्वागत

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : निरंजन सैन
पिलानी : भारतीय जनता पार्टी की नवनियुक्त जिलाध्यक्ष हर्षिनी कुल्हरी के सम्मान में पिलानी क्षेत्र के सुजडोला गांव से सरपंच कानू सिंह शेखावत ने उनके निज निवास पहुंचकर भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर सरपंच शेखावत ने पुष्प गुच्छ भेंट कर कुल्हरी को जिला अध्यक्ष बनने की शुभकामनाएं दीं और मिठाई खिलाकर पार्टी संगठन में उनकी नई भूमिका की बधाई दी। हर्षिनी कुल्हरी न केवल सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता रही हैं, बल्कि वे पूर्व सांसद नरेंद्र खीचड़ की पुत्रवधू भी हैं। पार्टी संगठन में महिलाओं की सक्रिय भूमिका को और सशक्त करने की दिशा में उनकी यह नियुक्ति महत्वपूर्ण मानी जा रही है। स्वागत के दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं ने भी हर्षिनी कुल्हरी के नेतृत्व में संगठन को और अधिक मजबूत व सक्रिय बनाने की आशा जताई। सरपंच कानू सिंह ने विश्वास जताया कि उनके कुशल नेतृत्व में जिले में पार्टी का आधार और भी मजबूत होगा। इस मौके पर स्थानीय भाजपा कार्यकर्ता, महिला मोर्चा से जुड़ी महिलाएं और ग्रामीण जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहे, जिन्होंने हर्षिनी कुल्हरी को शुभकामनाएं दीं और उनके उज्जवल कार्यकाल की कामना की।