[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नवनियुक्त भाजपा जिलाध्यक्ष हर्षिनी कुलहरि का कार्यकर्ताओं ने किया अभिनंदन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़नवलगढ़राजस्थानराज्य

नवनियुक्त भाजपा जिलाध्यक्ष हर्षिनी कुलहरि का कार्यकर्ताओं ने किया अभिनंदन

नवनियुक्त भाजपा जिलाध्यक्ष हर्षिनी कुलहरि का कार्यकर्ताओं ने किया अभिनंदन

जनमानस शेखावाटी संवाददाता :  रविन्द्र पारीक

नवलगढ़ : नवनियुक्त भाजपा जिलाध्यक्ष हर्षिनी कुलहरि को नवलगढ़ विधानसभा के अनेक कार्यकर्ता बधाई देने उनके निज निवास झुंझुनूं पहुंचे। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने उन्हें पार्टी का दुप्पटा, शाल और साफा पहनाकर तथा पुष्प गुच्छ भेंटकर प्रगति अभिनंदन किया। साथ ही सभी ने आशा जताई कि उनके नेतृत्व में पार्टी को जिले में नई ऊंचाइयां मिलेगी। जिलाध्यक्ष हर्षिनी कुलहरि ने विश्वास जताया कि जिस प्रकार जिला प्रमुख रहते हुए उन्होंने पूरे जिले में कार्य किया है उसी तरह वो हमेशा कार्यकर्ताओं के बीच रहकर उनकी राय के साथ सभी को साथ लेकर कार्य करेंगी ।

इस अवसर पर जिला महामंत्री योगेन्द्र मिश्रा, खिरोड़ सरपंच महावीर भांबू, पंचायत समिति सदस्य रामनिवास डूडी, पूर्व सरपंच धर्मवीर माँठ, पूर्व मंडल अध्यक्ष राजेन्द्र कर्णावत, पूर्व मंडल महामंत्री विजय सोती, पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रकाशचंद्र सैनी, पूर्व मंडल अध्यक्ष मनीष शर्मा, प्रकाश सुरोलिया, संजीव महला डुमरा, आई टी सेल संयोजक सौरभ सोनी सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles