[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनूं प्रगति संघ मुंबई द्वारा झुंझुनू विधायक राजेंद्र भांम्बु के मुंबई प्रवास के दौरान स्वागत अभिनंदन किया गया


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

झुंझुनूं प्रगति संघ मुंबई द्वारा झुंझुनू विधायक राजेंद्र भांम्बु के मुंबई प्रवास के दौरान स्वागत अभिनंदन किया गया

सम्मान समारोह में बोले भाजपा विधायक राजेंद्र सिंह भाम्बू झुंझुनू का होगा विकास, पूरी होंगी योजनाएं'

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : चंद्रकांत बंका

झुंझुनूं : राजस्थान का झुंझुनूं क्षेत्र और वहां के लोग मेहनतकश होते हैं, अपनी मेहनत और निष्ठा से आज झुंझुनूं के साथ मुंबई के विकास में भी योगदान दे रहे हैं। यह विचार राजस्थान के झुंझुनूं विधानसभा के भाजपा विधायक राजेंद्र सिंह भाम्बू ने व्यक्त किए। वे विधायक बनने के बाद पहली बार मुंबई आने पर झुंझुनूं के लोगों से संवाद कर रहे थे। झुंझुनूं प्रगति संघ मुंबई के संयोजन में अंधेरी पूर्व, जे. बी. नगर स्थित सुनील पाटोदिया टावर शाकंभरी कॉर्पोरेट पार्क में आयोजित सम्मान समारोह में राजेंद्र सिंह भाम्बू ने कहा कि झुंझुनूं का समग्र विकास किया जाएगा। पिछले कई सालों से लंबित विकास परियोजनाओं को तेजी से पूरा किया जाएगा।

झुंझुनूं प्रगति संघ मुंबई के अध्यक्ष कृष्ण मुरारी तुलस्यान, सचिव अनिल डेढ़िया आदि के संयोजन में ‘मिलिए अपने विधायक से’ कार्यक्रम के तहत सम्मान समारोह आयोजित किया गया। संघ की तरफ फ्लोवर बुके, भगवान श्रीकृष्ण का प्रतीक चिह्न देकर विधायक भाम्बू का शाॅल ओढाकर सम्मान किया गया।

इस अवसर पर झुंझुनूं प्रगति संघ एवं राजपूताना शिक्षा मंडल के ट्रस्टी, पदाधिकारी एवं सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित थे जिनमें सुशील आर गाडिया, विनोद एम गाडिया, सीए प्रमोद जालान, सीए दीनबंधु जालान, सीए कृष्ण मुरारी तुलस्यान, अनिल डेढ़िया, अनिल पाटोदिया, शशिकांत मोदी, मनीष अग्रवाल, उमेश मोदी, विपिन अग्रवाल, विनोद मोरवाल, बाबूलाल ढंढारिया, राजेश जगनानी, सीए सचिन तुलस्यान, दिनेश मोदी, अंजनी गाडिया, हरीश मोदी, संजय गाडिया, पवन पाटोदिया, मुकेश अग्रवाल, शुभकरण खंडेलिया, शम्भू सोनी सहित अन्य जन उपस्थित थे। इस अवसर पर पाटोदिया परिवार के अनिल पाटोदिया सहित अन्य जन ने सभी का आतिथ्य किया।

Related Articles