[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

जल संरक्षण के लिए नरेगा श्रमिकों ने ली शपथ:रींगस में संतोषी माता मंदिर जोहड़ी पर वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यरींगससीकर

जल संरक्षण के लिए नरेगा श्रमिकों ने ली शपथ:रींगस में संतोषी माता मंदिर जोहड़ी पर वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान

जल संरक्षण के लिए नरेगा श्रमिकों ने ली शपथ:रींगस में संतोषी माता मंदिर जोहड़ी पर वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान

रींगस : रींगस नगर पालिका क्षेत्र में मंगलवार को वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। संतोषी माताजी मंदिर के पास स्थित जोहड़ी में नरेगा श्रमिकों को जल संरक्षण की शपथ दिलाई गई। नगर पालिका अधिशाषी अधिकारी सरिता चौधरी ने कार्यक्रम में श्रमिकों को जल संरक्षण का महत्व समझाया। श्रमिकों ने जल स्रोतों की रक्षा करने का संकल्प लिया। उन्होंने जल का अपव्यय न करने और दूसरों को भी जल संरक्षण के प्रति जागरूक करने की प्रतिज्ञा ली।

कार्यक्रम में सामुदायिक संगठकों ने भी योगदान दिया। पंकज शर्मा, पूजा कुमारी, मोनिका कुमारी, भाग्यश्री और मोहम्मद अख्तर ने जल संरक्षण पर विस्तृत जानकारी प्रदान की। कार्यक्रम में नगर पालिका के अधिकारी, कर्मचारी, नरेगा श्रमिक और क्षेत्र के प्रबुद्धजन उपस्थित रहे। ये आयोजन जल संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने में सफल रहा।

Related Articles