वंदे गंगाजल संरक्षण जन अभियान 2025 की शुरुआत:बुद्धगिरी मंडी में पौधारोपण और स्वच्छता अभियान चलाया, जल संरक्षण की ली शपथ
वंदे गंगाजल संरक्षण जन अभियान 2025 की शुरुआत:बुद्धगिरी मंडी में पौधारोपण और स्वच्छता अभियान चलाया, जल संरक्षण की ली शपथ
फतेहपुर : फतेहपुर में मंगलवार को वंदे गंगाजल संरक्षण जन अभियान 2025 का आगाज बुद्धगिरी मंडी से हुआ। पशुपालन विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ. राजेंद्र कृष्ण कला और उपनिदेशक डॉ. दिनेश नेहरा ने बुद्धगिरी मढ़ी के महंत श्री दिनेश गिरी जी महाराज की उपस्थिति में कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

अभियान के तहत मढ़ी परिसर में वृक्षारोपण किया गया। साथ ही परिसर की साफ-सफाई भी की गई। महंत दिनेश गिरी जी ने कहा कि वर्षा ऋतु शुरू हो चुकी है। इस समय पृथ्वी का संतुलन बनाए रखने के लिए अधिक से अधिक पेड़ लगाने चाहिए। इससे गर्मी से राहत मिलेगी और शुद्ध हवा भी मिलेगी।
उन्होंने जल संरक्षण पर भी जोर दिया। कहा कि भविष्य में लोगों को पानी की समस्या न हो, इसके लिए जल संरक्षण जरूरी है। कार्यक्रम में सभी लोगों को वृक्षारोपण और जल संरक्षण की शपथ दिलाई गई।
कार्यक्रम में डॉ. हितेश बिजारणिया, डॉ. नरेंद्र, डॉ. महेंद्र छीरंग, डॉ. प्रमोद गोदारा, डॉ. श्री राम सियाग सहित पशुपालन विभाग के अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 1972607


