शहीद कृष्ण कुमार के परिवार का सम्मान:कारगिल विजय दिवस पर सेना ने शुरू किया था अभियान, युवाओं को सेना में भर्ती के लिए प्रेरित किया
शहीद कृष्ण कुमार के परिवार का सम्मान:कारगिल विजय दिवस पर सेना ने शुरू किया था अभियान, युवाओं को सेना में भर्ती के लिए प्रेरित किया
सिंघाना : सिंघाना पंचायत समिति के सांतड़िया में भारतीय सेना की ओर से कारगिल शहीद कृष्ण कुमार यादव के परिजनों का सम्मान किया गया। इस दौरान युवाओं को सेना के लिए प्रेरित भी किया गया।
शहीद के भाई इंस्पेक्टर महेंद्र सिंह ने बताया कि भारतीय सेना ने 26वें कारगिल विजय दिवस पर विशेष कार्यक्रम शुरू किया है। जिसके तहत सेना के जवान घर-घर पहुंचकर शहीद के परिजनों को सम्मानित कर रहे हैं। भारतीय सेना की ओर से आए सैनिकों ने कारगिल युद्ध में देश के लिए प्राणों की आहुति देने वाले शहीद सिपाही कृष्ण कुमार के बेटे दिनेश कुमार को सम्मानित किया।
सेना के हवलदार बलवान सिंह और सिपाही अनूप सिंह ने बताया कि कारगिल के शहीद सिपाही कृष्ण कुमार को उनकी वीरता व साहस और मातृभूमि के प्रति समर्पण के लिए नमन करते हुए उनके परिजनों को सम्मान सौंपा। उन्होंने कहा कि शहीद सिपाही कृष्ण कुमार ने कारगिल के युद्ध के दौरान अदम्य साहस का परिचय देते हुए दुश्मनों को पीछे हटने पर मजबूर कर दिया था। आज भी उनकी शहीदी अपने गांव और रेजिमेंट के लिए प्रेरणा है।
सूबेदार विक्रम सिंह ने कहा कि शहीदों का बलिदान देश की अमूल्य धरोहर है। यह हमारी जिम्मेदारी है कि हम उनकी शहादत को हमेशा याद रखें और नई पीढ़ी को उनके साहस की कहानी प्रेरित करें। इस दौरान परिजनों को प्रतिक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। इस मौके पर प्रभु दयाल यादव, चावली देवी, महेंद्र सिंह यादव, महेश शर्मा सहित अनेक लोग मौजूद थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 2042944


