अणुव्रत समिति सरदारशहर का शपथग्रहण समारोह आयोजित
अणुव्रत विश्व कल्याण का मंत्र : डॉ. कौशिक
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : रुस्तम अली खान
सरदारशहर : तेरापंथ भवन में साध्वी सरोज कुमारी के पावन सानिध्य में अणुव्रत समिति सरदारशहर का शपथग्रहण समारोह आयोजित किया गया। शपथ आचार्य बालकृष्ण कौशिक ने दिलवाई। अध्यक्ष सुमन भंसाली, मंत्री उम्मेदसिंह राठौड़, उपाध्यक्ष डॉ पवन महर्षि व भरत गौड़, कोषाध्यक्ष पृथ्वीसिंह बिदावत, संगठन मंत्री बजरंग लाल शर्मा, प्रचार प्रसार मंत्री शांति लाल नाहटा, सहमंत्री प्रदीप विद्यार्थी व मनोज कुमार जोशी, मीडिया प्रभारी महावीर प्रसाद सुथार, प्रवक्ता राकेश कुमार प्रजापत, जीवन विज्ञान संयोजक बिंदु छाजेड़, सह संयोजक मिनाक्षी सेठिया व स्नेहा बोथरा, अणुव्रत क्रिएटीविटी कान्टेस्ट संयोजक सुशील निर्वाण, सह संयोजक विजय सिंह व गिरधारी लाल सैनी, सदस्य बाबूलाल भंसाली, सुभाष चन्द्र पारीक, सुरेन्द्र कुमार दूगड़, मोनिका भंसाली ने शपथ ग्रहण की। संरक्षक मण्डल में बाबूलाल बोथरा, सिद्धार्थ चिण्डालिया, कन्हैयालाल सुराणा, संगीता चिण्डालिया को शामिल किया गया। इस अवसर पर तेरापंथ युवक परिषद अध्यक्ष लोकेश सेठिया, रश्मि बैद, साध्वी सोम प्रभा, साध्वी चिराग प्रज्ञा ने अपना वक्तव्य प्रस्तुत किया। साध्वी सरोज कुमारी ने नव निर्वाचित कार्यकारिणी को आशीर्वचन व मंगल पाठ सुनाया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2043007


