14 जून को जयपुर में दादा नवाब कायम खां शहादत दिवस कार्यक्रम, अधिकाधिक संख्या में पहुंचने का आह्वान
14 जून को जयपुर में दादा नवाब कायम खां शहादत दिवस कार्यक्रम, अधिकाधिक संख्या में पहुंचने का आह्वान
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : उस्मानाबाद कॉलोनी स्थित मौलाना अबुल कलाम आजाद एजुकेशनल इंस्टीट्यूट में आजम अली खां पिथीसर (पूर्व सरपंच) की अध्यक्षता में कायमखानी समाज की बैठक आयोजित हुई। बैठक में राजस्थान वक्फ बोर्ड के चेयरमैन डॉ. खानु खां बुधवाली मुख्य अतिथि रहे।
बैठक को संबोधित करते हुए डॉ. बुधवाली ने 14 जून को जयपुर में आयोजित होने वाले दादा नवाब कायम खां के शहादत दिवस कार्यक्रम में समाज के लोगों से अधिकाधिक संख्या में भाग लेने का आह्वान किया। इस दौरान उन्होंने संस्थान भवन का निरीक्षण भी किया।
कार्यक्रम में पूर्व वक्फ बोर्ड चेयरमैन सलावत खां, जिला परिषद सदस्य मुस्ताक खां खात्यासनी, सिकंदर खां नियाजी, एडवोकेट खुशी मोहम्मद सहित कई वक्ताओं ने समाज की एकता और शिक्षा के महत्व पर विचार व्यक्त किए।
बैठक में शेर खां मलकाण, हनीफ खां सामदखानी, इनायत खां मोयल, इलियास खां झारिया, शाहरुख खां पार्षद, तौफीक खां पार्षद, आरिफ खां खानजानी, अयूब खां, सलीम खां सहित बड़ी संख्या में समाजबंधु उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2199441


