पाटन में जमीनी विवाद में चाचा की हत्या:भतीजे ने साथियों के साथ किया हमला, दो अन्य घायल
पाटन में जमीनी विवाद में चाचा की हत्या:भतीजे ने साथियों के साथ किया हमला, दो अन्य घायल
पाटन : पाटन के पास कुड़ी की ढाणी में शनिवार शाम 6 बजे जमीनी विवाद ने हिसंक रूप ले लिय। एक भतीजे ने अपने साथियों के साथ मिलकर चाचा की बेरहमी से हत्या कर दी। पुलिस ने बताया अशोक (मृतक) और अजय पुत्र सुभाष के परिवार के बीच में लंबे समये से जमीनी विवाद चल रहा था।
पाटन थानाधिकारी विक्रम सिंह ने बताया-शनिवार की शाम आरोपी अजय अपने साथियों के साथ चाचा अशोक के पास पहुंचा और हमला कर दिया। मारपीट में अशोक के साथ उसका छोटा भाई मुकेश पुत्र मालीराम और मुकेश की पत्नी ज्योति गंभीर रूप से घायल हो गए। आस पास के लोगो ने घटना की सूचना पुलिस को दी।
सूचना पर पाटन पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को पाटन के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को गंभीर हालत में जयपुर रेफर किया गया। मारपीट में गंभीर घायल हुए अशोक ने जयपुर में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
थाना अधिकारी ने बताया-घटना को लेकर मामला दर्ज कर लिया है। मारपीट के आरोप में पाटन पुलिस ने कुछ लोगों को गिरफ्तार भी किया है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2042506


