अंजनी माता मंदिर में श्रद्धालुओं को मिली नई सुविधा:भामाशाह ने माता-पिता की स्मृति में लगवाया वाटर कूलर, मंदिर समिति ने जताया आभार
अंजनी माता मंदिर में श्रद्धालुओं को मिली नई सुविधा:भामाशाह ने माता-पिता की स्मृति में लगवाया वाटर कूलर, मंदिर समिति ने जताया आभार
सादुलपुर : सादुलपुर में निर्माणधीन अंजनी माता मंदिर में श्रद्धालुओं को अब शुद्ध और ठंडा पानी मिलेगा। सादुलपुर के RPF कॉन्स्टेबल राम सिंह पूनिया और उनकी पत्नी अध्यापिका सुनीता पूनिया ने अपने माता-पिता मोहिनी देवी और रिछपाल की स्मृति में वाटर कूलर भेंट किया है।
अपने माता पिता की याद में यह सुविधा प्रदान की है। ज्येष्ठ मास की भीषण गर्मी को देखते हुए यह सुविधा श्रद्धालुओं और ग्रामीणों के लिए वरदान साबित होगी।
मंदिर समिति के सदस्यों और गांव के वरिष्ठ नागरिकों ने इस पहल की सराहना की। उन्होंने कहा कि पहले मंदिर परिसर में ठंडे पानी की व्यवस्था नहीं थी। इससे आने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता था।
समाजिक कार्यकर्ता मनोज बाजिया ने युवाओं से अपने पूर्वजों की याद में समाज के लिए उपयोगी कार्य करने की अपील की। मंदिर समिति ने भामाशाह का आभार व्यक्त किया। समिति ने कहा कि समाजहित में ऐसे कार्यों को और बढ़ावा दिया जाएगा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण और आमजन मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2043932


