सादुलपुर में मोबाइल दुकान में चोरी की कोशिश:लोहे के गेट में गाड़ी से मारी टक्कर, पुलिस को देखकर भागे बदमाश
सादुलपुर में मोबाइल दुकान में चोरी की कोशिश:लोहे के गेट में गाड़ी से मारी टक्कर, पुलिस को देखकर भागे बदमाश
सादुलपुर : सादुलपुर में बिजली बोर्ड के सामने स्थित एक मोबाइल दुकान में बीती रात चोरी का प्रयास किया गया। दुकान के मालिक मोहम्मद हुसैन ने बताया कि चोरों ने दुकान के लोहे के चैनल गेट पर गाड़ी से टक्कर मारी। गेट पर गाड़ी के टायरों के निशान मिले हैं। चोरों ने दुकान का ताला तोड़ने का भी प्रयास किया। दुकान मुख्य सड़क मार्ग पर होने के कारण पुलिस गश्त की गाड़ी को देखकर चोर भाग गए। इस कारण बड़ी वारदात होने से बच गई। घटना की सूचना मिलने पर हेड कांस्टेबल राजकुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2043557


