सरदार शहर में निःशुल्क चिकित्सा शिविर:प्रजापति समाज ने लगाया मेगा कैंप, 170 मरीजों की जांच; ECG समेत कई टेस्ट हुए
सरदार शहर में निःशुल्क चिकित्सा शिविर:प्रजापति समाज ने लगाया मेगा कैंप, 170 मरीजों की जांच; ECG समेत कई टेस्ट हुए
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : रुस्तम अली खान
सरदारशहर : सरदारशहर स्थित प्रजापति भवन में प्रजापति नवयुवक मंडल द्वारा रविवार को निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ मां श्रीयादे एवं महाराजा दक्ष प्रजापति के चित्रों के समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। शिविर में शहर सहित आसपास के ग्रामीण अंचलों से आए लोगों ने स्वास्थ्य जांच करवाई। शिविर संयोजक योगेश्वर किरोड़ीवाल ने बताया कि शिविर में मरीजों की ईसीजी, ब्लड टेस्ट, ब्लड प्रेशर और शुगर की जांच की गई।

जीवनरेखा हॉस्पिटल, चूरू के वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. मनोहर भाटिया के नेतृत्व में विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने शिविर में सेवाएं दीं। टीम में हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. आनिंद्य मंडल, हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. राधेश्याम यादव, मूत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. रवि गॉड, और फिजियोथैरेपिस्ट डॉ. श्रीराम बुंदेला शामिल रहे।
शिविर में कुल 170 मरीजों ने निःशुल्क चिकित्सा परामर्श प्राप्त किया। कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठ सदस्य हुकमाराम भाटीवाल, बुद्धाराम मारोठिया, जगदीश प्रसाद सिरस्वा सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। समापन अवसर पर प्रजापति समाज के सदस्यों ने सभी चिकित्सकों को प्रतीक चिन्ह एवं माल्यार्पण कर सम्मानित किया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2041818


