मृत बताकर केस बंद करवाया:ड्रग्स तस्करी में पकड़ा तो सामने आई सच्चाई; आरोपी को पंजाब से लेकर आई अजमेर पुलिस
मृत बताकर केस बंद करवाया:ड्रग्स तस्करी में पकड़ा तो सामने आई सच्चाई; आरोपी को पंजाब से लेकर आई अजमेर पुलिस
अजमेर : अजमेर पुलिस ने पैरोल लेकर फरार हुए कैदी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी इकबाल सिंह फरारी के दौरान मादक पदार्थों की तस्करी में पकड़ा गया और वर्तमान में मोगा (पंजाब) जेल में बंद था। पुलिस जांच के दौरान रिश्तेदारों ने आरोपी का फर्जी डेथ सर्टिफिकेट पेश कर दिया था।
सिविल लाइन थाने के एएसआई हरिराम यादव ने बताया कि 6 अक्टूबर 2022 को जेल प्रहरी रामकुमार की रिपोर्ट पर मामला दर्ज किया गया था। आरोपी इकबाल सिंह ने पैरोल प्राप्त की थी। पंद्रह दिन की पैरोल अवधि समाप्त होने के बाद वह जेल नहीं लौटा। इसके बाद पुलिस ने जांच की तो परिजन ने उसका डेथ सर्टिफिकेट पेश कर दिया। इसके बाद पुलिस ने मामला बंद कर दिया।
पुलिस को सूचना मिली कि 16 मई 2025 को फरार आरोपी पंजाब में मादक पदार्थों की तस्करी के मामले में गिरफ्तार हुआ है और मोगा जेल में बंद है। इस पर अजमेर पुलिस ने प्रोडक्शन वारंट के जरिए उसे गिरफ्तार कर अजमेर ले आई। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है कि किस तरह फर्जी दस्तावेज तैयार किए और फरारी के दौरान कहां-कहां रहा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2043246


