[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

रब की रजा के लिए सजदे में झुके हजारों सिर


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
इस्लामपुरझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

रब की रजा के लिए सजदे में झुके हजारों सिर

ईद-उल-अजहा की नमाज अदा कर मांगी अमनो-चैन की दुआ

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद आरिफ चंदेल

इस्लामपुर : कस्बे में शनिवार को ईद-उल-अजहा का त्योहार परंपरागत तरीके से पूरी अकीदत के साथ मनाया गया। नमाज के लिए बड़ों के साथ-साथ छोटे-छोटे बच्चे भी ईदगाह की तरफ दौड़ते नजर आए। बड़ी ईदगाह में ईद की नमाज मौलाना अकबर अली व छोटी ईदगाह में ईद की नमाज मौलाना उमर ने अदा करवाई। नमाज से पहले मौलाना अकबर अली ने अपने बयान में बताया कि कुर्बानी सिर्फ अल्लाह की रजा के लिए की जाए। उन्होंने कहा कि जानवरों की कुर्बानी के साथ-साथ आज के दिन इंसान को अपने दिलों से तकब्बुर, दिखावा व बेहयाई और बुरी बातों को भी कुर्बान कर देना चाहिए। हर इंसान आज के दिन यह अहद करे कि हम ऐसा कोई भी काम नहीं करेंगे जिससे इंसानियत को शर्मसार होना पड़े। आज के मुकद्दस दिन उन्होंने गरीबों और मिस्कीनों का भी खास ख्याल रखने की बात कही। नमाज के बाद खुत्बा पढ़ा गया। खुत्बे के बाद सामूहिक दुआ करवाई गई। मुस्लिम भाइयों ने अपने अहलो-अयाल के साथ-साथ देश में अमनो-चैन की दुआ की। सर्व समाज के लोगों ने एक-दूसरे को गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। नमाज के बाद लोगों ने अपने घर पहुंचकर अल्लाह की दरगाह में कुर्बानी पेश की। नियाज लगाकर तबर्रुक तकसीम किया गया। देर शाम तक दावतों का दौर चलता रहा। लोग दिनभर गरीबों और जरूरतमंदों की मदद करते नजर आए। ईद-उल-अजहा के त्योहार को लेकर मुस्लिम भाइयों में बेहद उत्साह नजर आया जिसके चलते मुस्लिम मोहल्लों में देर शाम तक चहल-पहल बनी रही।

Related Articles