जिला स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में बास ढाकान का रहा दबदबा
जिला स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में बास ढाकान का रहा दबदबा

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : जिला कुश्ती संघ के तत्वावधान में अंडर 15 वर्षीय जिला स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन शास्त्री पब्लिक उच्च माध्यमिक विद्यालय बास ढाकान में पंचायत समिति सदस्य पुरुषोत्तम बिजारणिया की अध्यक्षता में हुआ।प्रतियोगिता में चूरू जिला कुश्ती संघ के अध्यक्ष रतिराम पूनिया व सचिव मामराज चाहर, राजस्थान शारीरिक शिक्षक संघ के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष रामलाल जाखड़, हरदीप स्पोर्ट्स अकादमी राजगढ़ के निदेशक विजय लाखलान, समाजसेवी रणवीर सिंह राठौड़ लोहसना छोटा, खेल प्रेमी शिवचंद मुंनडिया, संयोजक देवेंद्र लांबा, प्रधानाचार्य सुग्रीव लाल शर्मा, विद्यालय संचालक मुकतार चौधरी, उप प्रधानाचार्य हरलाल बुरड़क मंचासीन अतिथि रहे। प्रतियोगिता में फ्रीस्टाइल 41 किलो में अमित सहारण सिरसला, 44 किलो में अनुज बास ढकान, 48 किलो में अजय कुमार हामुसर,52 किलो में महेश कुमार भलाऊ, 57 किलो में साहिल बास ढाकान, 62 किलो में अभिषेक बास ढाकान, 75 किलो में दिनेश कुमार बास ढाकान, 85 किलो में मोहम्मद नियर रजा राजगढ़ विजेता रहे।
ग्रीको रोमन 48 किलो में रमन शर्मा बास ढाकान, 52 किलो में मानसिंह राठौर लोहसना छोटा, 57 किलो में गर्वित ख़ासोली, 62 किलो में सचिन दुधवा खारा विजेता रहे। इसी प्रकार बालिका वर्ग में 33 किलो में पंकज सुरतपुरा, 39 किलो में अंजनीतीका राजगढ़,46 किलो में अनामिका राजगढ़, 50 किलो में नेहा बघेला, 54 किलो में अमित लोहसना छोटा, 58 किलो में तनीषा सरदारशहर विजेता रही।
इस अवसर पर मांगीलाल गुर्जर, दलीप मुंनडिया, जयप्रकाश गढ़वाल भी उपस्थित रहे। प्रतियोगिता में कुश्ती प्रशिक्षक संजीव पूनिया, नीलम चौधरी, यशवीर पूनिया ने निर्णायक की भूमिका निभाई। मंच संचालन अध्यापक सुरेश सुंडा ने किया।