ईद की तैयारियों को लेकर सीएलजी बैठक:बणी मोहल्ले में गश्त बढ़ाने और ओवरलोड डंपरों पर कार्रवाई की मांग
ईद की तैयारियों को लेकर सीएलजी बैठक:बणी मोहल्ले में गश्त बढ़ाने और ओवरलोड डंपरों पर कार्रवाई की मांग
उदयपुरवाटी : उदयपुरवाटी थाना प्रभारी कस्तूर वर्मा की अध्यक्षता में गुरुवार को पुलिस थाने में सीएलजी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में ईद के त्योहार की तैयारियों पर चर्चा की गई। पुलिस अधिकारियों ने ईद पर होने वाले कार्यक्रमों की जानकारी ली। सीएलजी सदस्यों ने बताया कि ईद की मुख्य नमाज ईदगाह मस्जिद में होगी। साथ ही अन्य मस्जिदों में भी नमाज अदा की जाएगी।
अमित अली कच्छावा ने बणी मोहल्ले में पुलिस गश्त की कमी का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि इससे असामाजिक तत्वों के हौसले बढ़ रहे हैं। संजय खान ने झुंझुनूं स्टेट हाइवे पर एसडीओ कार्यालय से जमात तक सड़क के दोनों तरफ अव्यवस्थित पार्किंग की समस्या बताई।
पार्षद राजेंद्र मारवाल ने पुलिस थाने के सामने से गुजरने वाले ओवरलोड डंपरों पर कार्रवाई की मांग की। उन्होंने नाबालिग बच्चों द्वारा दोपहिया वाहन चलाने पर रोक लगाने की भी मांग की। बैठक में हिमांशु खैराड़ी, हरिसिंह मीणा, विमल बंसल, कमल जीनगर, पार्षद माहिर खान, शिवम मुगल, मुबारिक कच्छावा और फारुक मुगल सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2041715


