महाराणा प्रताप जयंती पर खेतड़ी में कार्यक्रम:महापुरुषों के त्याग और बलिदान से प्रेरणा लेने का आह्वान
महाराणा प्रताप जयंती पर खेतड़ी में कार्यक्रम:महापुरुषों के त्याग और बलिदान से प्रेरणा लेने का आह्वान
खेतड़ी : खेतड़ी के मुख्य बस स्टैंड पर महाराणा प्रताप की 485वीं जयंती का समारोह आयोजित किया गया। राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह फौजी मुख्य अतिथि थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता सीताराम ने की। कार्यक्रम की शुरुआत में अतिथियों ने महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए। मुख्य अतिथि सुरेंद्र सिंह फौजी ने कहा कि महापुरुषों ने अपने त्याग और बलिदान से वीरता की गाथा लिखी। उन्होंने कहा कि मातृभूमि के लिए प्राण न्योछावर करने वाले इन महापुरुषों से युवाओं को प्रेरणा लेनी चाहिए।
फौजी ने भारत की आजादी में योगदान देने वाले महापुरुषों का स्मरण किया। उन्होंने सुभाष चंद्र बोस, महाराणा प्रताप, छत्रपति शिवाजी, रानी लक्ष्मीबाई, भगत सिंह और चंद्रशेखर आजाद का विशेष उल्लेख किया। कार्यक्रम में युवाओं ने ‘महाराणा प्रताप अमर रहे’ के नारे लगाए।
समारोह में बुधराम शर्मा, रमेश मेघवाल, रोहिताश सैनी, हुकमचंद, सुरेंद्र, सुशील मीणा, मनीष कुमार, मनोहर लाल, जगमोहन, अमित चौधरी, सुभाष मीणा, विनोद सैनी, गोकुलचंद सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 2043537


