[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

किसानों की मदद के लिए विकसित कृषि संकल्प अभियान शुरू:700 जिलों में 2000 वैज्ञानिक करेंगे 1.5 करोड़ किसानों से संवाद, 29 मई से 12 जून तक होगा आयोजन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यश्रीमाधोपुरसीकर

किसानों की मदद के लिए विकसित कृषि संकल्प अभियान शुरू:700 जिलों में 2000 वैज्ञानिक करेंगे 1.5 करोड़ किसानों से संवाद, 29 मई से 12 जून तक होगा आयोजन

किसानों की मदद के लिए विकसित कृषि संकल्प अभियान शुरू:700 जिलों में 2000 वैज्ञानिक करेंगे 1.5 करोड़ किसानों से संवाद, 29 मई से 12 जून तक होगा आयोजन

श्रीमाधोपुर : कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय ने खरीफ-पूर्व अभियान के तहत विकसित कृषि संकल्प अभियान की शुरुआत की है। यह अभियान 29 मई से 12 जून तक चलेगा।

कृषि विज्ञान केंद्र के प्रभारी डॉ. महेश चौधरी के अनुसार, दो टीमें 90 गांवों में जाएंगी। इन टीमों में कृषि वैज्ञानिक, कृषि और उद्यान अधिकारी, इफको अधिकारी, पशु विशेषज्ञ और कृषि महाविद्यालय के प्राध्यापक शामिल हैं। किसानों को खरीफ फसलों की नई तकनीक और किस्मों की जानकारी दी जाएगी। साथ ही उन्हें सरकारी योजनाओं से अवगत कराया जाएगा। वैज्ञानिक समय पर बुवाई, प्रमाणित बीज का उपयोग, बीजोपचार और मिट्टी की जांच के बारे में बताएंगे। फव्वारा और ड्रिप सिंचाई के साथ प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने पर भी जोर दिया जाएगा।

कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ. शंकर लाल कस्वां ने बताया कि देशभर में 700 जिलों में यह अभियान चलेगा। इसमें 2000 से अधिक वैज्ञानिक दल 1.5 करोड़ किसानों से सीधा संवाद करेंगे। किसानों की समस्याओं पर चर्चा की जाएगी और समाधान सुझाए जाएंगे।

किसानों को कृषि साहित्य, तकनीकी पुस्तिकाएं और योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। इस अभियान की निगरानी केंद्र स्तर पर होगी। राज्य और जिला स्तर पर संयुक्त निदेशक कृषि विभाग में नियंत्रण कक्ष स्थापित किया जाएगा।

Related Articles