नीमकाथाना में ज्वेलरी की दुकान से चोरी का खुलासा:5 आरोपियों को किया गिरफ्तार, शटर तोड़कर दिया था वारदात को अंजाम
नीमकाथाना में ज्वेलरी की दुकान से चोरी का खुलासा:5 आरोपियों को किया गिरफ्तार, शटर तोड़कर दिया था वारदात को अंजाम
नीमकाथाना : नीमकाथाना पुलिस ने आरडी ज्वेलर्स में हुई चोरी के मामले में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने हरियाणा के नारनौल से पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। घटना 14 मई 2025 की है। नरेन्द्र सोनी की पुराना बाजार स्थित आर.डी. ज्वैलर्स में रात के समय अज्ञात बदमाशों ने शटर तोड़कर चोरी की थी। दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में पूरी वारदात कैद हो गई थी।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गिरधारी लाल शर्मा के निर्देशन में विशेष टीम का गठन किया गया। टीम में सहायक पुलिस अधीक्षक रोशन मीणा और थानाधिकारी सुनीता बॉयल शामिल थे। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की जांच की और तकनीकी साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने आरोपी प्रीति देवी, रोहित उर्फ गोल्लु, रवि कुमार उर्फ मोढी, राहुल उर्फ जुगला और सुनील कुमार उर्फ सुल्ला को गिरफ्तार किया है। पुलिस चोरी गए माल की बरामदगी के लिए आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2045325

