राजगढ़ में शराब ठेके पर फायरिंग के मुख्य आरोपी गिरफ्तार:दोनों के पास से अवैध देशी कट्टे बरामद, घटना के बाद फरार हो गए थे दोनों
राजगढ़ में शराब ठेके पर फायरिंग के मुख्य आरोपी गिरफ्तार:दोनों के पास से अवैध देशी कट्टे बरामद, घटना के बाद फरार हो गए थे दोनों
राजगढ़ : राजगढ़ पुलिस ने दो सप्ताह पहले शराब ठेके पर फायरिंग करने वाले मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी सचिन उर्फ नोटी (24) और वीरेंद्र उर्फ अंकुश (23) दोनों भिवानी जिले के शेरला गांव के रहने वाले हैं। दोनों आरोपी सादुलपुर में शराब ठेके के सामने फायरिंग कर फरार हो गए थे। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर 2 देसी कट्टे भी जब्त की है। इस मामले में पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। दो सप्ताह पहले राजगढ़ में शराब ठेके पर फायरिंग की घटना में ये दोनों मुख्य आरोपी थे। उस घटना में तीन युवक शामिल थे, जो फायरिंग के बाद फरार हो गए थे। पुलिस अधीक्षक जय यादव और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक किशोरीलाल के निर्देशन में थानाधिकारी राजेश कुमार और अनुसंधान अधिकारी धर्मेंद्र सिंह ने विशेष टीम बनाई थी। टीम ने पहले ही चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2033804


