वन विभाग की कार्रवाई, लकड़ियों से भरी दो पिकअप गाड़ियों को पकड़ा
वन विभाग की कार्रवाई, लकड़ियों से भरी दो पिकअप गाड़ियों को पकड़ा
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : निरंजन सैन
चिड़ावा : वन विभाग की टीम ने रविवार को अवैध लकड़ी परिवहन के खिलाफ कार्रवाई की। उप वन संरक्षक उदाराम सिंयाल और सहायक वन संरक्षक हरेन्द्र भाकर के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई। वन विभाग की टीम ने चिड़ावा शहर और सूरजगढ़ मार्ग से खेजड़ी की लकड़ियों से भरी दो पिकअप वाहनों को रोका। जांच में पाया गया कि लकड़ियों का परिवहन बिना पारपत्र के किया जा रहा था। पूछताछ में चालकों ने बताया कि लकड़ियों को हरियाणा में बेचने के लिए ले जाया जा रहा था।

क्षेत्रीय वन अधिकारी संदीप लोयल के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई में वनपाल सत्यवीर झाझड़िया, जयवीर और वाहन चालक राजकुमार शामिल थे। राजस्थान वन अधिनियम 1953 की धारा 41, 42 का उल्लंघन करने पर वाहन चालकों के खिलाफ वन अपराध प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया है। उप वन संरक्षक झुंझुनूं ने कहा कि हरी लकड़ियों के अवैध परिवहन के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2044859

