सीकर में सैनिकों के सम्मान में भाजपा ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा, भारत माता और सैनिकों के सम्मान में लगे जयघोष
सीकर में सैनिकों के सम्मान में भाजपा ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा, भारत माता और सैनिकों के सम्मान में लगे जयघोष

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : नैना शेखावत
सीकर : प्रदेश में भाजपा की ओर से ऑपरेशन सिंदूर और भारतीय सैनिकों द्वारा पाकिस्तानी हमले का मुंहतोड़ जवाब देने के बाद सैनिकों के सम्मान में निकाली जा रही तिरंगा यात्रा के तहत सीकर में भी आज मंगलवार शाम को भारतीय जनता पार्टी की ओर से तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है। शहर के रामलीला मैदान से कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत व यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा के नेतृत्व में सैकड़ो युवाओं और महिला शक्ति ने भारत माता और सैनिकों के सम्मान में जय घोष लगाते हुए तिरंगा यात्रा निकाली। तिरंगा यात्रा रामलीला मैदान से शुरू हुई जो पुराना दूजोद गेट, घंटाघर, चिरंजी पनवाड़ी की गली, बावड़ी गेट, जाट बाजार होते हुए अमर शहीद तात्या टोपे पार्क पहुंची। जहां पर सैनिकों के सम्मान में सैकड़ो युवाओं और मातृशक्ति में जयघोष लगाते हुए सैनिकों की हौसला अफजाई की।
यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा कहा की पहलगाम में हुए आतंकी हमले के 13 दिन बाद भारतीय सेना ने पराक्रम और शौर्य के साथ पाकिस्तान पर एयर स्ट्राइक की। उसके बाद पूरे राष्ट्रभक्ति लोगों में एक नए जोश का संचार हुआ। इसके बाद चाहे तिरंगा यात्रा हो और चाहे मातृशक्ति की ओर से सिंदूर रैली हो, जिसका पूरे देश में आयोजन किया जा रहा है।
मध्य प्रदेश के मंत्री के सेना की कर्नल सोफिया कुरैशी को लेकर दिए गए विवादित बयान पर यूडीएच मंत्री खर्रा बोले चाहे वह किसी भी पार्टी के नेता हो, किसी ने भी किसी प्रकार की अनर्गल टिप्पणी की है तो वह भर्त्सना योग्य है। फिलहाल यह मामला सुप्रीम कोर्ट और हाई कोर्ट में लंबित है इसलिए इस पर विस्तृत टिप्पणी नहीं करूंगा।
कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत ने कहा कि तिरंगा हमारी मान है, सम्मान है, तिरंगा हमारे देश का सम्मान है। तिरंगा हमेशा ऊंचा रहे यह हर एक भारतीय नागरिक चाहता है और तिरंगे को ऊंचा रखने की कोशिश करता है।
इन्होंने किया संबोधित
जिला मीडिया संयोजक जितेंद्र माथुर ने बताया कि यात्रा को धोद विधायक गोरधन वर्मा, पूर्व विधायक रतनलाल जलधारी, पूर्व जिलाध्यक्ष पवन मोदी, महेश शर्मा, डॉ. कमल सिखवाल, गजानंद कुमावत, मधु कुमावत, रमेश जलधारी, राजेश रोलन, यात्रा संयोजक सुमित जोशी, गिरधारी प्रधान, नीलम मिश्रा, नेमीचंद कुमावत, गोविंद सैनी, नंदकिशोर सैनी, तेजप्रकाश सैनी, अशोक चौधरी, स्वदेश शर्मा आदि ने संबोधित किया।