5 करोड़ की ठगी कर आरोपी पति फरार:झारखंड से झुंझुनूं ढूंढते हुए आई पत्नी, एसपी से मिलकर पैसे वापस दिलाने की मांग की
5 करोड़ की ठगी कर आरोपी पति फरार:झारखंड से झुंझुनूं ढूंढते हुए आई पत्नी, एसपी से मिलकर पैसे वापस दिलाने की मांग की
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : चंद्रकांत बंका
झुंझुनूं : आपने लुटेरी दुल्हन की कहानियां सुनी होंगी, लेकिन यहां एक पत्नी ही अपने कथित ठग पति को ढूंढती झारखंड से झुंझुनूं पहुंच गई। मामला झुंझुनूं जिले के मुकुंदगढ़ का है, जहां के निवासी सुनिल कुमार पर झारखंड की सरोज लकड़ा ने शादी कर करीब 5 करोड़ रुपए की ठगी का आरोप लगाया है।
सरोज लकड़ा झारखंड के गुमला जिले की रहने वाली है। उसने बताया कि उसकी मुलाकात सुनिल से झारखंड में हुई थी और दोनों ने 17 मई 2023 को कोर्ट मैरिज की, फिर 28 दिसंबर को चर्च में पारंपरिक विवाह भी किया। कुछ समय तक सब सामान्य रहा, लेकिन फिर सुनिल ने ट्रेडिंग के नाम पर सरोज के 70-80 रिश्तेदारों से करोड़ों की राशि ऐंठ ली और 5 अगस्त 2024 को अचानक गायब हो गया।
सरोज ने बताया कि सुनिल ने उसके नाम से भी 8 लाख रुपए का लोन लिया था। पीड़िता ने झारखंड में एफआईआर दर्ज करवाई है, लेकिन अब तक आरोपी फरार है। सोमवार को सरोज अपने 10-11 परिजनों के साथ झुंझुनूं एसपी से मिली और पति को तलाश कर पैसे वापस दिलाने की मांग की।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2045793

