खेतड़ी के गोठ़डा कांग्रेस मंडल की बैठक:पार्टी को मजबूत करने वाले कार्यकर्ताओं को मिलेगी जिम्मेदारी, बूथ पर रहेंगे निष्ठावान कार्यकर्ता
खेतड़ी के गोठ़डा कांग्रेस मंडल की बैठक:पार्टी को मजबूत करने वाले कार्यकर्ताओं को मिलेगी जिम्मेदारी, बूथ पर रहेंगे निष्ठावान कार्यकर्ता

खेतड़ी : खेतड़ी के गोठड़ा स्थित कांग्रेस कार्यालय में सोमवार को मंडल स्तरीय कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। बैठक में खेतड़ी विधानसभा प्रभारी प्रवीण जाखड़ मुख्य अतिथि रहे। खेतड़ी प्रधान मनीषा गुर्जर ने बैठक की अध्यक्षता की। प्रवीण जाखड़ ने कहा कि पार्टी को मजबूती देने वाला कार्यकर्ता ही पार्टी का सच्चा साथी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से घर-घर जाकर पार्टी की उपयोगिता के बारे में लोगों को जागरूक करने का आह्वान किया। पार्टी को आगे बढ़ाने वाले कार्यकर्ताओं को ही जिम्मेदारियां दी जाएंगी।
प्रधान मनीषा गुर्जर ने बताया कि मंडल की बैठकों के बाद मंडल अध्यक्षों के नाम ऊपर भेजे जाएंगे। मंडल अध्यक्षों का चयन कार्यकर्ताओं में से किया जाएगा। हर बूथ पर कांग्रेस के निष्ठावान कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। उन्होंने कहा कि सभी को मिलकर वर्तमान सरकार के खिलाफ मजबूती से लड़ना होगा।
ये रहे मौजूद बैठक में शमशेर चौधरी, प्रभु दयाल गुर्जर, जुगल किशोर सैनी, नासीर हुसैन, रमेश पांडे, शीशराम गुर्जर, रामेश्वर लाल गुर्जर समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।