तेरापंथ धर्मसंघ के 11वें आचार्य महाश्रमण का जन्मोत्सव:साध्वी सोम प्रभा, साध्वी आस्था ने विद्यार्थियों को स्मरण शक्ति बढ़ाने के प्रयोग करवाए
तेरापंथ धर्मसंघ के 11वें आचार्य महाश्रमण का जन्मोत्सव:साध्वी सोम प्रभा, साध्वी आस्था ने विद्यार्थियों को स्मरण शक्ति बढ़ाने के प्रयोग करवाए
सरदारशहर : तेरापंथ धर्मसंघ के 11वें आचार्य महाश्रमण का जन्मोत्सव उनकी शिक्षा स्थली राजेन्द्र विद्यालय में मनाया गया। कार्यक्रम साध्वी सोम प्रभा और साध्वी आस्था के पावन सानिध्य में आयोजित किया गया। साध्वी सोम प्रभा ने आचार्य के जीवन पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि आचार्य प्रवर ने अपनी नेतृत्व क्षमता और दूरदृष्टि के साथ तपस्या का मार्ग अपनाया। आज वे पूरे विश्व में सूर्य की भांति प्रकाशमान हैं।
साध्वी आस्था ने विद्यार्थियों को स्मरण शक्ति बढ़ाने के प्रयोग करवाए। विद्यालय प्रबंध समिति की अध्यक्षा सुमन भंसाली ने मंगलाचरण किया। उन्होंने आचार्य श्री से जुड़े संस्मरण साझा किए। संस्था प्रधान पृथ्वीसिंह कल्याणपुरा ने बताया कि आचार्य विद्यार्थी मोहन लाल दूगड़ के नाम से पंजीकृत थे। वे हर वर्ष कक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करते थे। उनकी स्मरण शक्ति बेहद तीव्र थी। वे एक बार पाठ पढ़कर उसे ज्यों का त्यों सुना देते थे। कार्यक्रम में सरोज कंवर, ॠषिराज, मोनिका शर्मा, प्रीति सैनी, खालिद हुसैन, गंगा सारण, महवीश बानो और तेरापंथ युवक परिषद के मंत्री अर्हम सुराणा सहित कई गणमान्य लोगों ने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का संचालन प्रधानाध्यापक पृथ्वीसिंह कल्याणपुरा ने किया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2043938


