[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

भैरोजी मंदिर से लौट रहे दंपती की बाइक-ट्रैक्टर में टक्कर:चूरू में खारिया निवासी पति-पत्नी के पैर फ्रैक्चर, डीबी अस्पताल में भर्ती


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

भैरोजी मंदिर से लौट रहे दंपती की बाइक-ट्रैक्टर में टक्कर:चूरू में खारिया निवासी पति-पत्नी के पैर फ्रैक्चर, डीबी अस्पताल में भर्ती

भैरोजी मंदिर से लौट रहे दंपती की बाइक-ट्रैक्टर में टक्कर:चूरू में खारिया निवासी पति-पत्नी के पैर फ्रैक्चर, डीबी अस्पताल में भर्ती

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : चूरू में गुरुवार को भैरोजी महाराज मंदिर से लौट रहे दंपती की बाइक की ट्रैक्टर से टक्कर हो गई। हादसे में खारिया निवासी रामेश्वरलाल (53) और उनकी पत्नी संतोष (48) घायल हो गए। घायल संतोष ने बताया कि वे पति के साथ रतनगढ़ स्थित भैरोजी मंदिर में धोक लगाने गए थे। वापसी में खारिया और बीनासर के बीच सामने से आ रहे ट्रैक्टर से उनकी बाइक की टक्कर हो गई। हादसे के बाद ट्रैक्टर मौके पर ही रुका रहा। 108 एम्बुलेंस से दोनों को सरकारी डीबी अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने जांच में पाया कि दोनों के पैरों में फ्रैक्चर हुआ है। अस्पताल चौकी पुलिस ने मामले की जानकारी जुटाई। घायलों के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। फिलहाल दोनों का अस्पताल में इलाज जारी है।

Related Articles