आटा-साटा में हो रहा था नाबालिग बेटियों का विवाह:चूरू में महिला कल्याण मंडल की टीम ने रुकवाया, परिजनों को किया पाबंद
आटा-साटा में हो रहा था नाबालिग बेटियों का विवाह:चूरू में महिला कल्याण मंडल की टीम ने रुकवाया, परिजनों को किया पाबंद
सुजानगढ़ : चूरू के सुजानगढ़ थाना क्षेत्र के गांव गुलेरिया में दो नाबालिग बालिकाओं का बाल विवाह रुकवाया गया। राजस्थान महिला कल्याण मंडल चूरू को मुखबिर से सूचना मिली थी कि मामा के बदले आटा-साटा में नाबालिग लड़कियों का विवाह किया जा रहा है।
जिला समन्वयक रुकैया बानो अपनी टीम के साथ तुरंत मौके पर पहुंची। टीम में रेड एंड रेस्क्यू कोआर्डिनेटर रिजवान खान, काउंसलर ज्योति बागड़ी और फिल्ड कोआर्डिनेटर सुमन चौपड़ा शामिल थे। टीम ने सुजानगढ़ थाने में सूचना दी।
थाने से एएसआई तेजाराम, हेड कॉन्स्टेबल दिलीप सिंह और सुरेश गांव गुलेरिया पहुंचे। जांच में पता चला कि नाबालिग बालिकाएं अपने ननिहाल में रह रही थीं। मामा के विवाह के साथ ही इन नाबालिगों का विवाह तय किया गया था। एक नाबालिग का नाम विवाह कार्ड में भी छपा था।
काउंसलर ज्योति बागड़ी ने नाबालिग की काउंसलिंग की। बाल विवाह न करने का वचन पत्र पर गवाहों और परिजनों के हस्ताक्षर कराए गए। पुलिस ने परिजनों को बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2006 के बारे में समझाया। नोटिस जारी कर परिजनों को पाबंद किया गया और बाल विवाह रुकवाया गया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2044782

