आकाशीय बिजली गिरने से 10 भेड़ों की मौत:बारिश से बचने के लिए पेड़ के नीचे खड़ी थी, पशुपालक को लाखों का नुकसान
आकाशीय बिजली गिरने से 10 भेड़ों की मौत:बारिश से बचने के लिए पेड़ के नीचे खड़ी थी, पशुपालक को लाखों का नुकसान
सादुलपुर : सादुलपुर के लम्बोर खेड़ी गांव में बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से बिजली गिरने से 10 भेड़ों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना रविवार दोपहर करीब 12 बजे की है। जानकारी के अनुसार मोहनलाल राहड़ पुत्र टेकचंद राहड़ करीब 50 भेड़ों को चरा रहे थे। बारिश तेज होते देख उन्होंने भेड़ों को एक खेजड़ी के पेड़ के नीचे बिठा दिया। इसी दौरान पेड़ पर अचानक बिजली पेड़ पर गिर गई और 10 भेड़ें मौके पर ही काल का ग्रास बन गईं। इस घटना से उन्हें करीब एक लाख रुपए का नुकसान हुआ है। हादसे की सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और हल्का पटवारी को भी घटना की जानकारी दी गई। ग्रामीणों ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2044802

