ब्रह्म चैतन्य संस्थान में स्थापित हुई भगवान परशुराम की मूर्ति:कल होगा मूर्ति अनावरण, विप्र प्रतिभा सम्मान समारोह का भी होगा आयोजन
ब्रह्म चैतन्य संस्थान में स्थापित हुई भगवान परशुराम की मूर्ति:कल होगा मूर्ति अनावरण, विप्र प्रतिभा सम्मान समारोह का भी होगा आयोजन
चिड़ावा : चिड़ावा में परशुराम जयंती के अवसर पर ब्रह्म चैतन्य संस्थान में भगवान परशुराम की प्रतिमा स्थापना की गई। संस्थान के अध्यक्ष रामगोपाल मिश्र ने बताया कि आचार्य राधेश्याम शर्मा ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ मूर्ति स्थापना कराई। मुख्य यजमान के रूप में पूर्व पार्षद मधु शर्मा और रविकांत शर्मा उपस्थित रहे।
कल शाम 4 बजे भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच मूर्ति का अनावरण करेंगे। इसके बाद विप्र प्रतिभा सम्मान समारोह होगा। शाम 7:15 बजे सामूहिक स्वरूचि भोज का आयोजन किया जाएगा।
कार्यक्रम में संस्थान के पदाधिकारियों सहित राधेश्याम डुमोली, हुक्मीचंद लाम्बीवाला, सुरेश शर्मा, सत्येंद्र कौशिक, पृथ्वीराज शर्मा समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी ने भगवान परशुराम के चरणों में पुष्प अर्पित कर आशीर्वाद लिया। मुख्य यजमान रविकांत शर्मा ने प्रसाद का वितरण किया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2044520

