सतीश पूनियां के बेटे की शादी में पहुंची नामचीन हस्तियां:कई राज्यों के राज्यपाल, मुख्यमंत्रियों सहित केंद्रीय मंत्रियों ने वर-वधू को दिया आशीर्वाद
सतीश पूनियां के बेटे की शादी में पहुंची नामचीन हस्तियां:कई राज्यों के राज्यपाल, मुख्यमंत्रियों सहित केंद्रीय मंत्रियों ने वर-वधू को दिया आशीर्वाद

जयपुर : राजस्थान भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और हरियाणा भाजपा प्रभारी डॉक्टर सतीश पूनियां के बेटे की शादी का आशीर्वाद समारोह जयपुर में सम्पन्न हुआ। इसमें कई राज्यों के राज्यपाल, मुख्यमंत्री और केन्द्रीय मंत्रीमंडल के सदस्यों ने वर-वधू को आशीर्वाद दिया। इस समारोह में राजस्थान के सभी विधानसभा क्षेत्र के बीजेपी कार्यकर्ता, बूथ, मंडल अध्यक्ष, विधायक, सांसद शामिल हुए।
सतीश पूनियां के बेटे महीप का विवाह शिक्षा समूह प्रिंस के निदेशक जोगेंद्र सिंह सुंडा की बेटी सिप्पी के साथ हुआ है। समारोह स्थल पर दोपहर से ही राजस्थान, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के भाजपा कार्यकर्ताओं के आने का सिलसिला शुरू हो गया, जो रात 1 बजे तक चलता रहा। आशीर्वाद समारोह में सतीश पूनियां ने जयपुर में ईपी स्थित समारोह स्थल पर सभी कार्यकर्ताओं को भी भोजन करवाया।
फोटो में देखें कौन-कौन मेहमान पहुंचे…



कई राज्यों के सीएम और पदाधिकारी पहुंचे
इस आयोजन में राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, पंजाब के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया, सिक्किम के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव, मनोहर लाल खट्टर, भागीरथ चौधरी, कृष्णपाल गुर्जर के साथ साथ त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री विप्लव देव, हरियाणा सह प्रभारी सुरेंद्र सिंह नागर, राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा एवं राजस्थान और हरियाणा की भाजपा सरकारों के अधिकांश मंत्री शामिल हुए।
इसके साथ ही भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुघ, लघु उद्योग भारती के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री प्रकाश चंद, भाजपा राष्ट्रीय संगठक वी सतीश, राजस्थान में संघ के क्षेत्रीय प्रचारक निंबाराम, तेलंगाना भाजपा के संगठन महामंत्री चंद्रशेखर, उत्तर प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, राजस्थान भाजपा के अध्यक्ष मदन राठौड़, मणिपुर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष शारदा देवी, मणिपुर संगठन महामंत्री शरद कुमार सिंह आदि भी मौजूद रहे। राजस्थान विधानसभा के अध्यक्ष वासुदेव देवनानी, दिल्ली विधानसभा के अध्यक्ष हरविंदर कल्याण, दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा आदि ने भी वर-वधू को आशीर्वाद दिया।


विपक्षी नेताओं ने भी दर्ज करवाई उपस्थित
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता टीकाराम जूली, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट, सभी समाजों के प्रमुख लोग, किशनगढ़ के विधायक डॉ. विकास चौधरी आदि ने भी विशेष तौर पर भाग लिया।

केन्द्रीय कृषि मंत्री ने निवास पहुंच कर दिया आशीर्वाद
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव व केंद्रीय कृषि मंत्री एवं पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने डॉ. सतीश पूनियां के जयपुर आवास पर पहुंचकर पुत्र महीप और पुत्रवधु सिप्पी को सुखमय, खुशहाल, मंगलमय दांपत्य जीवन के लिये आशीर्वाद दिया। इस अवसर पर सतीश पूनियां ने शॉल-साफा ओढ़ाकर मोहन यादव व शिवराज चौहान का स्वागत-सत्कार किया। उन्होंने कहा कि जयपुर स्थित निज आवास पर पधारे मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं मेरे मित्र डॉ. मोहन यादव से आत्मीय भेंट हुई। इस दौरान विद्यार्थी परिषद से लेकर पार्टी से जुड़े अनेक संस्मरण ताजा हो गए, डॉ. मोहन जनता के सच्चे सेवक हैं।
