[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

उदयपुरवाटी के बड़ागांव में टेंडर में गड़बड़ी का मामला:जांच के लिए तीन सदस्यों की टीम का गठन, बिना बिल 10 लाख का भुगतान


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
उदयपुरवाटीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

उदयपुरवाटी के बड़ागांव में टेंडर में गड़बड़ी का मामला:जांच के लिए तीन सदस्यों की टीम का गठन, बिना बिल 10 लाख का भुगतान

उदयपुरवाटी के बड़ागांव में टेंडर में गड़बड़ी का मामला:जांच के लिए तीन सदस्यों की टीम का गठन, बिना बिल 10 लाख का भुगतान

उदयपुरवाटी : झुंझुनूं जिला परिषद ने उदयपुरवाटी की बड़ागांव ग्राम पंचायत में हुए 28 लाख रुपए के टेंडर घोटाले की जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी गठित की है। जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने अतिरिक्त कार्यकारी अधिकारी रामनिवास को कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया है। कमेटी में जिला परिषद के अधिशाषी अभियंता सतीश यादव और वरिष्ठ लेखा अधिकारी महेंद्र कुमार को सदस्य बनाया गया है।

मामला उदयपुरवाटी पंचायत समिति की ग्राम पंचायत बड़ागांव का है। यहां मार्च 2025 के अंतिम सप्ताह में 11 कार्यों के लिए टेंडर निकाला गया था। टेंडर में दो फर्मों ने हिस्सा लिया। एक फर्म के पास सिविल कार्य का लाइसेंस नहीं था। साथ ही जीएसटी रिटर्न और अनुभव के दस्तावेज भी नहीं थे। दूसरी फर्म ने भी टेंडर की शर्तों को पूरा करने वाले दस्तावेज जमा नहीं किए। फिर भी दोनों फर्मों को मान्यता दे दी गई।

टेंडर में कई अनियमितताएं सामने आई हैं। टेंडर खोलते समय तकनीकी अधिकारी की मौजूदगी जरूरी थी, लेकिन उन्हें शामिल नहीं किया गया। होली के बाद सफाई के काम सहित कुछ ऐसे कार्य भी टेंडर में डाले गए, जो होने ही नहीं थे। इन कार्यों का सिर्फ बिल बनाकर भुगतान निकालना था। कुछ कार्यों के लिए बिना एमबी भरे और संवेदक के बिल के बिना ही करीब 10 लाख रुपए का भुगतान कर दिया गया। जांच कमेटी को 7 दिन में अपनी रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए गए हैं।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22