[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनूं में पानी-बिजली की समस्या को लेकर जिला-परिषद में बैठक:कुल्हरी ने कहा- मीटिंग आम जनता की समस्याओं का मंच; कम वोल्टेज-जल संकट पर निर्देश दिए


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

झुंझुनूं में पानी-बिजली की समस्या को लेकर जिला-परिषद में बैठक:कुल्हरी ने कहा- मीटिंग आम जनता की समस्याओं का मंच; कम वोल्टेज-जल संकट पर निर्देश दिए

झुंझुनूं में पानी-बिजली की समस्या को लेकर जिला-परिषद में बैठक:कुल्हरी ने कहा- मीटिंग आम जनता की समस्याओं का मंच; कम वोल्टेज-जल संकट पर निर्देश दिए

झुंझुनूं : जिला परिषद की साधारण सभा की बैठक बुधवार को जिला प्रमुख हर्षिनी कुलहरी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। जिला परिषद सभागार में आयोजित हुई बैठक में पेयजल, विद्युत, सड़क, चिकित्सा, शिक्षा सहित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। बैठक में जिला कलक्टर रामावतार मीणा, झुंझुनू विधायक राजेन्द्र भाम्बू, पिलानी विधायक पितराम सिंह, उदयपुरवाटी विधायक भगवानाराम सैनी, नवलगढ़ प्रधान दिनेश सूंडा, बुहाना प्रधान हरिकिशन यादव, उप प्रमुख सत्यवीर सिंह, जिला परिषद सीईओ रणजीत सिंह सहित जिला एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक को सम्बोधित करते हुए जिला प्रमुख ने अधिकारियों से मलसीसर डेम से उसके आस पास के गांवों में भी पेयजल आपूर्ति के संबंध में कार्य योजना बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने जलदाय विभाग के अधिकारियों से कहा कि गर्मी के मौसम को देखते हुए क्षतिग्रस्त लाईनों की मरम्मत कर पेयजल आपूर्ति सूचारू रखें। उन्होंने कहा कि जिन पेयजल से संबंधित कार्यों की एफ.एस. जारी हो चुकी हो. उन कार्यों को तत्काल पूर्ण करें। उन्होंने ग्रामीण रूटों की सड़कों के दोनो तरफ उगे झाड़ झखाड को हटाने के भी निर्देश दिए।

जिला कलक्टर ने अधिकारियों से कहा कि गर्मी के इस मौसम में आमजन को पेयजल के लिए परेशानी नहीं हो, इसके लिए प्रभावी कार्य योजना तैयार कर आपूर्ति करना सुनिश्चित करें। उन्होंने पिलानी क्षेत्र की टंकियों को नियमित रूप से भरने के निर्देश दिए। बैठक में जनप्रतिनिधियों ने डी.एम.एफ.टी. में स्वीकृत पेयजल के कार्यों को जल्द पूर्ण करने, हाइवे सड़कों पर साइन बोर्ड लगाने तथा क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत करवाने की बात कही।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77