पंचायत परिसीमन का विरोध:अठवास के ग्रामीणों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, पंचायत विभाजन की मांग
पंचायत परिसीमन का विरोध:अठवास के ग्रामीणों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, पंचायत विभाजन की मांग
फतेहपुर : फतेहपुर में राज्य सरकार द्वारा किए गए पंचायत परिसीमन का विरोध तेज हो गया है। बुधवार को अठवास, स्वरूपसर और रूपनगर के सैकड़ों ग्रामीण उपखंड कार्यालय पहुंचे। ग्रामीणों का कहना है कि नए परिसीमन में ग्राम पंचायत अठवास को यथावत रखा गया है। यह उचित नहीं है, क्योंकि इस पंचायत में चार गांव शामिल हैं और मतदाताओं की संख्या भी अधिक है। इसलिए ग्रामीणों ने पंचायत का नया परिसीमन करने की मांग की है।
ग्रामीणों ने उपखंड अधिकारी के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान जीवण सिंह चौहान, झाबर सिंह महला, शिवकुमार जाखड़, शिशुपाल जांगिड़ और भाजपा पंचायत समिति सदस्य श्रवण सेवदा प्रमुख रूप से मौजूद थे। इनके अलावा सुमेर सिंह लमोरिया, जगन सिंह महला, बनवारी लाल जाखड़, सोहन लाल जाखड़, रामनिवास जांगिड़, बनवारी लाल काजला और भीव सिंह चौहान भी उपस्थित थे। केशर देव जांगिड़, संगीत कुमार, आशीष, पंकज सैन, राहुल सैन, अजय सोनी, भंवर लाल जाखड़, जीतेन्द्र महला, अशोक जाखड़, राहुल काला, विकास और रतन लाल सहित सैकड़ों ग्रामीण भी मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2044862

